Mohammed Shami Test Retirement: भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. शमी ने शुक्रवार, 6 नवंबर को रेड बॉल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए टेस्ट मैच 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल खेला था और तब से वह टीम से बाहर चल रहे थे. हालांकि, शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी से भारतीय क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई हैं और कई उपलब्धियां हासिल की हैं. उनके संन्यास पर अब टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं. मोर्कल ने शमी के इस फैसले पर दुख जताते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
मोहम्मद शमी के संन्यास पर मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा बयान
वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले से पहले जब मोर्ने मोर्कल से मोहम्मद शमी के संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें जाते हुए देखना दुख की बात है. उन्होंने कहा कि टीम में शमी जैसे स्किलफुल खिलाड़ी का होना बेहद खास था. मोर्कल ने बताया कि जब वह भारतीय टीम से जुड़े थे, तब उन्हें शमी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और भारतीय भाषा में बातचीत करने का मौका मिला. इस दौरान शमी ने उनकी काफी मदद की.
मोर्कल ने कहा, “मैं बहुत लकी था जब मैंने पहली बार ग्रुप के साथ शुरुआत की तो शमी टीम का हिस्सा थे. आप जानते हैं कि वह बहुत स्किलफुल प्लेयर, ग्रुप में एक क्वालिटी वाले इंसान थे. मैं बहुत लकी था जब मैं उनके साथ जुड़ा ताकि ड्रेसिंग रूम में एक तरह से इंडियन लैंग्वेज आ सके. उन्होंने मेरी बहुत मदद की। इसलिए उन्हें जाते हुए देखना एक दुख की बात है.”
ये भी पढ़ें- जेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
चोटों के चलते लंबे समय तक टीम इंडिया से दूर रहे शमी
3 सितंबर 1990 को उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जन्मे मोहम्मद शमी ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपनी रफ्तार, सटीक लाइन-लेंथ और शानदार सीम मूवमेंट के जरिए भारतीय टेस्ट टीम में अपनी अहम जगह बना ली. खासकर विराट कोहली की कप्तानी के दौरान वह टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल रहे. शमी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 64 मुकाबले खेले और 229 विकेट अपने नाम किए. वह रिवर्स स्विंग कराने की शानदार क्षमता के लिए भी पहचाने जाते थे. हालांकि, पिछले कुछ साल शमी के अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए काफी मुश्किल भरे रहे और चोटों के कारण उन्हें कई बार मैदान से दूर रहना पड़ा.
2023 वनडे वर्ल्ड कप में शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. इस टूर्नामेंट में उन्होंने टखने की पुरानी चोट के बावजूद हिस्सा लिया था. हालांकि, वर्ल्ड कप के बाद उनके टखने की सर्जरी हुई, जिसके चलते वह 2024 के ज्यादातर समय क्रिकेट से दूर रहे. इसके बाद 2024-25 का सीजन भी उनके लिए अच्छा नहीं रहा. बाएं घुटने में सूजन की समस्या के कारण उनकी वापसी प्रभावित हुई. लगातार चोटों और फिटनेस से जुड़ी परेशानियों का असर उनकी गेंदबाजी की रफ्तार पर भी देखने को मिला. पिछले तीन सालों से शमी भारत के टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलते हुए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें वापसी का मौका नहीं मिला.
ये भी पढ़ें- IND A vs NZ A: यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक, टेस्ट सीरीज के लिए तैयार
संबंधित खबरें
8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
38 mins agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
1 hr agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड वापसी का कर रही है प्रयास, कप्तान को लेनी होगी जिम्मेदारी
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
12 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
12 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
12 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
13 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
13 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines