IND vs ENG: इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड सामने आ चुका है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब शुभमन गिल को टेस्ट टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है। गिल टीम इंडिया के चौथे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
मोहम्मद शमी-श्रेयस अय्यर को नहीं मिला मौका
इंग्लैंड दौरे के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला है। शमी का प्रदर्शन आपीएल 2025 में कुछ खास नहीं रहा है। वहीं अय्यर ने आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है बावजूद इसके उनको टीम में शामिल नहीं करना थोड़ा हैरान करता है।
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली के संन्यास पर अजीत अगरकर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
साई सुदर्शन-करुण नायर की चमकी किस्मत
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइंटस के लिए धमाल मचाने वाले साई सुदर्शन को टीम में चुना गया है। सीजन-18 में अभी तक साई सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साई को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साई ने 29 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक के साथ 1957 रन बनाए हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को 7 साल के बाद टीम इंडिया में चुना गया है।
इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप और कुलदीप यादव।
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टेस्ट मैच (20-24 जून)
दूसरा टेस्ट मैच (2-6 जुलाई)
तीसरा टेस्ट मैच (10-14 जुलाई)
चौथा टेस्ट मैच (23-27 जुलाई)
पांचवा टेस्ट मैच (31 जुलाई-4 अगस्त)
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: RCB और SRH दोनों टीमों के कप्तानों पर चली BCCI की चाबुक, सुनाई ये सजा
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
58 mins agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
2 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
4 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
5 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines