IPL 2025: RCB और SRH दोनों टीमों के कप्तानों पर चली BCCI की चाबुक, सुनाई ये सजा
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तान रजत पाटीदार और पैट कमिंस पर बीसीसीआई ने जुर्माना ठोका है।
Edited By Vishal Pundir

SRH vs RCB
Edited By Vishal Pundir

SRH vs RCB
IPL 2025 RCB vs SRH: आईपीएल 2025 में बीती रात सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच कों सनराइजर्स ने 42 रन से जीत लिया था। हालांकि इस जीत का भी टीम पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है क्योंकि हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दूसरी आरसीबी को जरूर हार के बाद पॉइंट्स टेबल में नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं मैच के बाद बीसीसीआई ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के खिलाफ एक्शन लिया है।
इस मैच में दोनों टीमों के निर्धारित समय पर ओवर पूरे नहीं कर पाई थी। ऐसे में स्टो ओवर रेट के चलते बीसीसीआई ने रजत पाटीदार और पैट कमिंस पर जुर्माना लगाया है। जहां एक तरफ इस सीजन आरसीबी को दूसरी बार स्लो ओवर रेट का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जिसके चलते कप्तान रजत पाटीदार पर 24 लाख और जबकि टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 6-6 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद का ये इस सीजन का पहला उल्लंघन है, जिसके चलते कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। बीसीसीआई ने दोनों कप्तानों पर ये एक्शन आईपीएल की आचार संहिता 2.22 के तहत लिया है।
A night to remember for SRH fans 🧡
Click 🔽 to revisit their thrilling win in a run-packed battle vs #RCB!#TATAIPL | #RCBvSRH
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2025
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 231 रन बनाए थे। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन ने 48 गेंदों पर 94 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 34 रन बनाए थे। वहीं आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट चटकाए थे।
𝗢𝗿𝗮𝗻𝗴𝗲 𝗮𝗹𝗲𝗿𝘁 in Lucknow! 🧡@SunRisers secure back-to-back wins with a convincing all-round show against #RCB 👏
Updates ▶ https://t.co/sJ6dOP9ung#TATAIPL | #RCBvSRH pic.twitter.com/J5YLwtUvo3
— IndianPremierLeague (@IPL) May 23, 2025
इसके बाद आरसीबी की टीम 19.5 ओवर में 189 रन ही बना पाई थी। आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फिल सॉल्ट ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा विराट कोहली ने 25 गेंदों पर 43 रन बनाए थे। वहीं हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: