T20 Series Before T20 World Cup 2024: 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 मेंस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं 26 मई तक आईपीएल 2024 जारी रहेगा। इसी बीच टीम इंडिया की नई टी20 सीरीज की जानकारी सामने आई है। इस सीरीज के तहत टीम इंडिया पांच मैच खेलेगी। यह सीरीज भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच होगी। टीम इंडिया इसके लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। मगर फैंस थोड़ा कंफ्यूज होंगे। आपको बता दें कि इस साल मेंस के अलावा महिलाओं का भी टी20 वर्ल्ड कप होना है।
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 बांग्लादेश में होगा। इसकी तैयारी के लिए और टूर्नामेंट से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे से टीम को बांग्लादेश की परिस्थितियों को समझने और फिर वहीं होने वाले वर्ल्ड कप से पहले पिचों के मिजाज को जानने में मदद मिलेगी। यह सीरीज 28 अप्रैल से 9 मई तक खेली जाएगी। टीम इंडिया इस सीरीज के लिए 23 अप्रैल को बांग्लादेश पहुंचेगी और 10 मई को वापसी करेगी। वहीं अभी महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल आना बाकी है।
देखें क्या होगा पूरा शेड्यूल
- पहला टी20- 28 अप्रैल, रविवार (डे-नाइट)
- दूसरा टी20- 30 अप्रैल, मंगलवार (डे-नाइट)
- तीसरा टी20- 02 मई, गुरुवार
- चौथा टी20- 06 मई, सोमवार
- पांचवां टी20- 09 मई, गुरुवार (डे-नाइट मैच)
(नोट: इस सीरीज के सभी मुकाबले सिलहट में खेले जाएंगे)
कैसा है भारत-बांग्लादेश का रिकॉर्ड?
आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम ने जब पिछली बार बांग्लादेश का दौरा किया था तो उसे सीरीज में जीत नहीं मिली थी। उस दौरे पर सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में कुल 13 बार दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ है। इसमें से टीम इंडिया ने 11 मुकाबले जीते हैं तो बांग्लादेश ने दो बार भारतीय टीम को मात दी है। पिछले कुछ समय में बांग्लादेश की टीम ने काफी इम्प्रूव किया है। पिछले पांच टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो तीन भारत ने जीते, वहीं दो में बांग्लादेश को भी जीत मिली है।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: ‘सैलरी तो इनकी आ जाती, परफॉर्मेंस नहीं आती,’ RCB के खिलाड़ियों की जमकर हुई आलोचना
यह भी पढ़ें- IPL के बीच टी20 टीम का हुआ ऐलान, एक साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटा स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
25 mins agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 hr agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
1 hr agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
2 hrs agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
2 hrs agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
4 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
4 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines