हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World cup 2024: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, घायल हो गई टीम की सबसे अहम खिलाड़ी

Tayla Vlaeminck:  महिला टी-20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम की सबसे अहम खिलाड़ी व्लामिन्क फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गईं हैं।

विज्ञापन

Tayla Vlaeminck: महिला टी-20 विश्व कप 2024 के मैच नंबर 14 में ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा, जब पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की अहम खिलाड़ी तायला व्लामिन्क फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गईं। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान छोड़ कर जाना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि तायला व्लामिन्क ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अहम गेंदबाज हैं।

पहले ओवर में लगी थी चोट

ये घटना पहले ओवर में हुई थी, जब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन शट पाकिस्तानी बल्लेबाज मुनीबा अली को गेंदबाजी कर रही थीं। इस दौरान गेंद को रोकने के प्रयास में तायला व्लामिन्क चोटिल हो गईं। इस दौरान तायला काफी दर्द में दिखाई दीं। बाद में उन्हें फीजियो और सपोर्ट स्टाफ की मदद से मैदान के बाहर ले जाया गया। गंभीर चोट की वजह से वह गेंदबाजी नहीं कर सकी। हालांकि वह अगले मैच में खेलेंगी या नहीं इस पर संशय बरकरार है।

वहीं चोट के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की जानकारी दी कि चोट की वजह से तायला का दाहिना कंधा खिसक गया है। उनका कंधा अब रिलोकेट हो गया है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने जीता मुकाबला

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में महज 82 रनों पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने 12 गेंदों में 7 रन बनाए थे। जबकि सिदरा अमीन ने 18 गेंदों में 12 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। सबसे ज्यादा रन आलिया रियाज ने बनाए। उन्होंने 32 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने धमाल मचा दिया और टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी। सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी और कप्तान एलिसा हीली ने पहले विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी निभाई। मूनी ने 15 और हिली ने 37 रन बनाए थे। हालांकि उन्हें हीली को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उनके अलावा एश्ले गार्डनर ने भी 23 गेंदों में 22 रन बनाए। इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल की दहलीज पर खड़ा कर दिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola