Jamshedpur FC: टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड को केवल 100 रुपये में बेच दिया है. चर्चिल स्पोर्ट्स क्लब ने 100 रुपये में जमशेदपुर एफसी को खरीद लिया है. टाटा स्टील ने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है और अब पूरी तरह से चर्चिल ब्रदर्स क्लब प्राइवेट लिमिटेड जमशेदपुर एफसी की मालिक बन चुकी है. टाटा स्टील और चर्चिल ब्रदर्स ने सौदे की शर्तों को मानते हुए एक शेयर खरीद समझौते पर साइन कर दिया है.
भारतीय फुटबॉल महासंघ से मंजूरी मिलना बाकी
भारतीय फुटबॉल महासंघ से इस डील की मंजूरी मिलना बाकी है. उम्मीद है कि 31 अगस्त तक ये प्रकिया पूरी हो जाएगी. इस सौदे के बाद टाटा स्टील इंडियन सुपर लीग से बिल्कुल अगल हो गई है. इस डील में जेएफएसपीएल के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 4 करोड़ 8 लाख इक्विटी शेयर सिर्फ 100 रुपये की कीमत पर ट्रांसफर किए गए हैं.
इसके अलावा जमशेदपुर एफसी का आइएसएल स्पोर्टिंग लाइसेंस और टीम के 12 मुख्य खिलाड़ियों के साथ-साथ 2 कोचों के अनुबंध भी चर्चिल ब्रदर्स को सौंप दिए जाएंगे.इससे खिलाड़ियों का और टीम का भविष्य सुरक्षित रहेगा.
ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: स्टीव स्मिथ ने रच दिया इतिहास
क्यों लिया गया फैसला?
टाटा स्टील के कारपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम के मुताबिक व्यावसायिक स्तर पर आइएसएल का मौजूदा स्वरूप लंबे समय के लिए आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं रह गया था.
वित्त वर्ष 2025-26 में जेएफएसपीएल का टर्नओवर 32.23 करोड़ रुपये था और ये टाटा स्टील के कुल टर्नओवर का केवल 0.01 प्रतिशत है. बता दें कि कॉर्पोरेट जगत में 100 रुपये की राशि री इक्विटी हिस्सेदारी के हस्तांतरण के लिए “मामूली प्रतिफल” है. चर्चिल ब्रदर्स का फुटबॉल जगत में 40 साल पुराना नाता रहा है. गोवा के इस क्लब ने दो बार आई-लीग का खिताब जीता है. अब आइएसएल का लाइसेंस मिलने के बाद चर्चिल ब्रदर्स भारत की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग यानी ISL में एंट्री करेगा.
ये भी पढ़ें: 41 साल के मोहम्मद नबी का कहर, 11 गेंदों में नहीं दिया एक भी रन, झटके 4 विकेट
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
13 mins agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
58 mins agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines