AUS vs BAN: स्टीव स्मिथ ने रच दिया इतिहास, इस मामले में की जो रूट की बराबरी

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने कमाल कर दिया. उन्होंने जो रूट की बराबरी करते हुए इतिहास रच दिया है. स्मिथ जो रूट को छोड़कर सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने ये कमाल फील्डिंग में किया है.

Image Credit: X

Image Credit: X

विज्ञापन

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 13 अगस्त से खेला जा रहा है. 14 अगस्त को खेल का दूसरा दिन है. बांग्लादेश की टीम ने पहले दिन शानदार गेंदबाजी करने के बाद दूसरे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी का भी परिचय दिया. बांग्लादेश इस टेस्ट मैच में काफी आगे निकल चुकी है. इस मैच में स्टीव स्मिथ ने भी इतिहास रच दिया और जो रूट की बराबरी कर ली.

स्टीव स्मिथ ने रच दिया इतिहास

स्टीव स्मिथ, अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डिरों में जो रूट के साथ संयुक्त रूप से शामिल हो गए हैं. उन्होंने 124 मैचों की 236 पारियों में 218 कैच पकड़ लिए हैं, जबकि जो रूट ने भी 166 टेस्ट मैच की 317 पारियों में 218 कैच लपके हैं. हालांकि स्मिथ ने जो रूट से अब तक 42 टेस्ट मैच कम खेले हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में तीसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं. उन्होंने 164 मैच में 210 कैच लपके हैं. श्रीलंका के महेला जयवर्धने चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 149 टेस्ट मैच में 205 कैच पकड़े है. जैक्स कैलिस पांचवें नंबर पर हैं, जिन्होंने 166 टेस्ट मैच में 200 विकेट लिए हैं.

मैच के हाल पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में फिलहाल बांग्लादेश का पलड़ा भारी है. ऑस्ट्रेलिया पहले दिन 53 ओवर में ही 198 रनों पर सिमट गई थी. स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 109 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली थी, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 98 ओवर में 332/6 रन बना दिए हैं. तंजीद हसन ने बांग्लादेश की ओर से शतक ठोका और 197 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान नजमुल हसन शांतो ने 126 गेंदों में 84 रन बनाए थे. बांग्लादेश फिलहाल 134 रनों की बढ़त बनाए हुए है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ