तनुश्री सरकार ने बनाया World Record, एक मैच में दो शतक ठोककर बना दिया महारिकॉर्ड

Tanusree Sarkar: तनुश्री सरकार ने घरेलू क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने एक ही मैच में 2 शतक ठोककर बड़ा कारनामा किया।

Tanusree Sarkar

Tanusree Sarkar: भारत में इन दिनों आईपीएल 2025 का खुमार लोगों पर बढ़ चढ़ कर बोल रहा है। दुनिया के स्टार खिलाड़ियों से सजी इस लीग में आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारत में इन दिनों घरेलू क्रिकेट में महिला मल्टी डे चैलेंजर ट्रॉफी खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 4 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें टीम ए, टीम बी, टीम सी और टीम डी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में तनुश्री सरकार ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

विज्ञापन

तनुश्री सरकार ने बनाया World Record

टीम ए और टीम सी के बीच खेले गए मुकाबले में तनुश्री सरकार ने कमाल की बल्लेबाजी कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। टीम सी की तरफ से इस मैच में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तनुश्री सरकार ने दोनों ही पारियों में शतक लगाया और ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। तनुश्री सरकार से पहले कोई भी महिला खिलाड़ी प्रथम श्रेणी के एक मैच में 2 शतक नहीं जड़ पाया था। लेकिन तनुश्री सरकार एक मैच में 2 शतक लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

विज्ञापन

ऐसा रहा तनुश्री सरकार का प्रदर्शन

तनुश्री सरकार इस मैच में पहली पारी में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरीं। उन्होंने 278 गेंदों में 153 रनों की शानादार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 21 चौके और 1 छक्का भी लगाया। उनके अलावा टीम की कप्तान जेमिमा रेड्रिगेज ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 71 रनों की शानदार पारी खेली। दोनों की लाजवाब बल्लेबाजी से टीम सी ने 313 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में टीम ए पहली पारी में 305 रनों पर सिमट गई। इस तरह टीम सी ने 8 रनों की बढ़त ले ली।

विज्ञापन

वहीं दूसरी पारी में भी तनुश्री सरकार का बल्ला खूब गरजा। उन्होंने 184 गेंदों में 13 चौके की मदद से 102 रन बनाए। तनुश्री के अलावा जेमिमा रोड्रिगेज ने 55 रनों की पारी खेली और टीम सी ने दूसरी पारी में 211 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ