Virat Kohli: विराट कोहली की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। उन्हें दुनिया के लगभग हर हिस्सों में पसंद किया जाता है। विराट कोहली ने इस साल ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। वहीं, बीते साल उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान किया था। विराट, की बल्लेबाजी के दीवाने करोड़ों फैंस हैं और इसलिए वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। अब विराट को लेकर तालिबान के बड़े नेता ने बयान दिया है।
विराट कोहली को लेकर तालिबानी नेता ने दिया बड़ा बयान
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से जल्द ही संन्यास की घोषणा कर दी। ऐसा उनके लाखों फैंस मानते हैं। अब इस कड़ी में तालिबान के नेता अनस हक्कानी का भी नाम शामिल हुआ। उनके मुताबिक किंग कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से जल्द संन्यास ले लिया। उन्होंने शुभांकर मिश्रा पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि विराट कोहली को 50 साल की उम्र तक खेलना जारी रखना चाहिए। यहां तक कि तालिबान भी उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करता है। उन्होंने टेस्ट मैचों में बहुत जल्दी संन्यास ले लिया।
वनडे में विराट कोहली खेलना जारी रखेंगे
टी-20 और टेस्ट से संन्यास के बाद विराट कोहली भारत के लिए वनडे खेलना जारी रखेंगे। इसके अलावा विराट आईपीएल भी खेलते रहेंगे। भारत के लिए उन्होंने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। इसके बाद वह टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर नहीं आए। अक्टूबर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इस सीरीज में विराट कोहली के साथ रोहित शर्मा की वापसी की संभावना है।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025 IND vs PAK: कैसी होगी टीम इंडिया की Playing 11? मैच विनर का कट सकता है पत्ता
विश्व कप 2027 पर नजरें
वनडे विश्व कप 2027 पर रोहित और विराट की नजरें टिकी हुई हैं। दोनों खिलाड़ी भारत के लिए आगामी वनडे वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। लेकिन क्या बीसीसीआई दोनों खिलाड़ियों पर भरोसा जता पाएगी। ये कहना मुश्किल है।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: अभिषेक शर्मा को 1 साल से था इंतजार, अब सूफियान मुकीम से होगा हिसाब बराबर
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
24 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines