T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के लिए अब तक भारतीय स्क्वॉड का ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि किस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है और किसका पत्ता कट सकता है। इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की फॉर्म सिलेक्टर्स के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। साथ ही ऋषभ पंत के अलावा दूसरा विकेटकीपर कौन होगा इस पर भी अभी असमंजस बना हुआ है। उम्मीद है कि इस महीने के आखिरी में टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी जा सकती है।
जल्द होगी रोहित शर्मा और सिलेक्टर्स की मीटिंग
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड के चयन में तेज गेंदबाजों ने भी सिलेक्टर्स की टेंशन बढ़ा दी है। भारतीय टीम में आवेश खान के रूप में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका मिल सकता है। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर रवि बिश्नोई और दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी रेस में बने हुए हैं। वेस्टइंडीज की धीमी पिचों पर यह गेंदबाज कारगर साबित हो सकते हैं। जल्द ही रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच टीम चयन को लेकर मीटिंग होने वाली है।
केएल राहुल ने संजू सैमसन को पछाड़ा
ऋषभ पंत की फॉर्म ने सिलेक्टर्स का काम आसान कर दिया है। उनका टी20 विश्व कप 2024 खेलना लगभग तय हो गया है। हालांकि, दूसरे विकेटकीपर के लिए केएल राहुल और संजू सैमसन में रेस लगी हुई है। इस जंग में राहुल संजू से आगे चल रहे हैं। केएल राहुल 141.12 की स्ट्राइक रेट से 8 मुकाबलों में अब तक 302 रन बना चुके हैं। वहीं संजू ने 152.42 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं। हालांकि, टी20 इंटरनेशनल में संजू के आंकड़े कुछ खास नहीं हैं। सैमसन को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया जा सकता है।
इन 5 गेंदबाजों को मिल सकता मौका
टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड में 5 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव का स्थान पक्का माना जा रहा है। हालांकि, बुमराह को छोड़कर सभी बॉलर फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में चयनकर्ता अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। इनमें राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज आवेश खान, दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर पटेल और लखनऊ सुपर जाइंट्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई शामिल हैं। आवेश ने डेथ बॉलिंग में सुधार किया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स नहीं… इस बार ये टीम जीतेगी ट्रॉफी, पूर्व दिग्गज का बड़ा दावा
ये भी पढ़ें: इस क्रिकेटर ने बना दिया विश्व रिकॉर्ड, बिना कोई रन खर्च किए चटकाए इतने विकेट
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
16 mins agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
26 mins agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
31 mins agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
1 hr agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
1 hr agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
2 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
2 hrs agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines