Mongolia Cricket Team: क्रिकेट के मैदान में ऐसे कई नजारे देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख क्रिकेटप्रेमी हैरान रह जाते हैं। जहां कुछ टीमें ताबड़तोड़ चौके-छक्के ठोक रनों की बरसात करती दिखती हैं तो वहीं कुछ टीम एक-एक रन के लिए तरस जाती हैं। मंगोलिया की टीम के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। सोमवार को मंगोलिया की टीम टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के तहत मलेशिया के यूकेएम ओवल ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर फिसड्डी साबित हुई। दिलचस्प बात यह है कि मलेशिया की टीम ने ये मुकाबला महज 13 गेंदों में जीत लिया।
16 ओवर तक की बल्लेबाजी, सिर्फ 31 रन बनाए
मंगोलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 16.1 ओवर में सिर्फ 31 रन बनाए। खास बात यह है कि टीम के 6 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और शून्य पर पवेलियन लौट गए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन ओपनर मोहन विवेकनंदन ने बनाए। उन्होंने 26 गेंदों में 8 रन का योगदान दिया। उनके अलाव कोई भी बल्लेबाज 4 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। दिलचस्प बात यह भी है कि मंगोलिया का सिर्फ एक बल्लेबाज चौका जड़ पाया। एन्खबत बत्खुयाग ने 5 गेंदों में एक चौका जड़कर 4 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: पथुम निसांका ने रच दिया इतिहास, सेंचुरी ठोक मचाई तबाही, बने ये कारनामा करने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज
विरनदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी
मलेशिया की ओर से विरनदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा रिजवान हैदर, पवनदीप सिंह, विजय उन्नी, मुहम्मद आमिर और सैयद अजीज ने एक-एक विकेट चटकाया।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: सीरीज जीतने के बाद भी WTC से बाहर होने की कगार पर इंग्लैंड, घर में श्रीलंका से मिली शर्मनाक हार
सैयद अजीज की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
मलेशिया की बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान सैयद अजीज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 32 रनों का पीछा करते हुए 11 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक 281.82 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 31 रन जड़े। जुबैद ने 3 रनों का योगदान दिया। इस हार के बाद मंगोलिया का सफर टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन के लिए खत्म हो गया। मंगोलिया को इससे पहले कुवैत, हांगकांग, म्यांमार, सिंगापुर और मालदीव ने करारी शिकस्त दी थी। मंगोलिया की टीम टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में 6 में से 6 मुकाबले हारकर पॉइंट्स टेबल में 0 अंक के साथ सबसे नीचे रही।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL: श्रीलंका ने 10 साल बाद इंग्लैंड को उनके घर में ही पीटा, बनाया ये बड़ा कीर्तिमान
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
3 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
13 mins agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
59 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, फिन एलन सस्ते में लौटे पवेलियन
3 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines