हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rohit Sharma के कोच की आंखें छलकीं, बोले- उसने मुझे गुरु दक्षिणा दी, अब मैं उसे दूंगा खास तोहफा

Rohit Sharma Coach Interview: टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी जताते हुए रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड भावुक हो गए। उन्होंने अपने फेवरेट स्टूडेंट के नाम खास संदेश दिया। उन्हें खास तोहफा देने का वादा किया और यह भी बताया कि अब रोहित शर्मा का अगला टारगेट क्या होगा?

विज्ञापन
रोहित शर्मा के कोच उन्हें खास तोहफा देने की तैयारी कर रहे हैं।

Rohit Sharma Childhood Coach Emotional Message: इंडियन क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर देश को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। पूरा देश जीत का जश्न मना रहा है। पूरी दुनिया भारत को जीत की बधाई दे रही है। टीम के खिलाड़ी अपनी खुशी बयां नहीं कर पा रहे हैं। वहीं उनके परिवार वाले, दोस्त भी काफी भावुक हैं।

इस बीच वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले रोहित शर्मा के लिए एक इमोशनल मैसेज दिया गया है। यह मैसेज किसी और ने नहीं, बल्कि उनके बचपन के कोच दिनेश लाड़ ने दिया है। अपने फेवरेट स्टूडेंट की सफलता देखकर वे काफी इमोशनल हो गए। उनकी आंखें छलक गईं। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने मुझे गुरु दक्षिणा दे दी है। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर अपना वादा पूरा किया है। वे अपनी खुशी छिपा नहीं पा रहे और बयां भी नहीं कर पा रहे।

 

यह भी देखें:T20 World Cup 2024 का खिताब जीतते ही मालामाल हुई टीम इंडिया, देखें किसे मिला कितना पैसा?

विज्ञापन

संन्यास के फैसले को सही बताया

रोहित शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद क्रिकेट के T20 फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले को उनके कोच दिनेश लाड ने सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने बिल्कुल सही फैसला लिया है। मुझे खुशी है कि विश्व कप की ट्रॉफी जीतकर रोहित शर्मा ने संन्यास की घोषणा की।

साल 2007 के T20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर रोहित शर्मा ने डेब्यू किया था। तब भी टीम इंडिया ने विश्व कप जीता था और जीतने के बाद रोहित घर आया था। यहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 65 अंडे खाए थे। अब वे उसके 100 अंडे लाकर रखेंगे।

विज्ञापन

रोहित शर्मा का अगला लक्ष्य अब वनडे विश्व कप और टेस्ट चैम्पियनशिप जीतना है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि वह दिन भी जल्द आएगा। दिनेश लाड की पत्नी ने कहा कि रोहित शर्मा के घर आने का बेसब्री से इंतजार है। 2007 में टीम ने T20 विश्व कप जीता था, तब रोहित शर्मा घर आए थे। उसे अपने हाथों से खाना बनाकर खिलाया था। इस बार भी उसे पसंदीदा खाना बनाकर खिलाऊंगी।

 

यह भी देखें:T20 World Cup 2024 जीतते ही भारत की झोली में 11 रिकॉर्ड, रोहित-विराट की भरी झोली

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola