Sri Lanka vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 38वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया.
यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास श्रीलंका के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है और जिम्बाब्वे ने टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार श्रीलंका को हराया है. साथ ही यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे का दूसरा बड़ा उलटफेर है. इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को 23 रनों से हराया था.
पाथुम निसांका की पारी गई बेकार
इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. श्रीलंका को पाथुम निसांका और कुसल परेरा ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की. परेरा 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कुसल मेंडिस भी 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. हालांकि, पाथुम निसांका एक छोर पर टिके रहे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा.
निसांका ने 41 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके लगाए. उनके अलावा, पवन रत्नायके ने 25 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाए. इन दोनों के अलावा, श्रीलंका का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस और ग्रेमी क्रीमर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें- ‘क्रिकेट जरूरी, पढ़ाई बाद में …’ वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बताई बेटे के बोर्ड एग्जाम नहीं देने की वजह!
ब्रायन बेनेट और सिकंदर रजा ने खेली शानदार पारी
179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की. मारुमानी 26 गेंदों पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं ब्रायन ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और रयान बर्ल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी की. रयान 12 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद बैटिंग करने उतरे कप्तान सिकंदर रजा ने ब्रायन बेनेट के साथ देते हुए तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की और जिम्बाब्वे की जीत पक्की कर दी.
रजा श्रीलंका के खिलाफ 26 गेंदों में 45 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए, जबकि बेनेट ने 48 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाकर जिम्बाब्वे को शानदार जीत दिला दी. जिम्बाब्वे की टीम ने 19.3 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. वहीं, श्रीलंका की ओर से दुसन हेमंथा ने 2 विकेट झटके, जबकि दसुन शनाका और दुनिथ वेल्लागे को 1-1 सफलता मिली.
26 फरवरी को भारत से होगी टक्कर
गौरतलब है कि जिम्बाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अजेय रही है और अपने तीन ग्रुप स्टेज मैच जीतकर सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है. जिम्बाब्वे का आयरलैंड खिलाफ एक मैच बारिश में धुल गया था. अब जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला 23 फरवरी को वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी.
इसके बाद टीम 26 फरवरी को टीम इंडिया से भिड़ेगी और यह मैच चेन्नई के एमए चिंदबरम स्टेडियम में होगा. वहीं, जिम्बाब्वे का आखिरी सुपर-8 मैच 1 मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: सुपर 8 से पहले टीम इंडिया की सामने आई 3 कमजोरियां, बढ़ गई टेंशन!
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines