T20 World Cup 2026, Australia vs Sri Lanka: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी मात दी. पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 182 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में श्रीलंका की टीम 18 ओवर में ही 2 विकेट पर 184 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया. श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने शानदार शतक जड़ा और 52 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी.
निसांका के अलावा, कुसल मेंडिस ने भी 38 गेंदों पर 51 रन बनाए. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि इस हार से ऑस्ट्रेलिया के लिए सुपर-8 की राह बेहद मुश्किल हो गई है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम 181 रनों पर सिमटी
इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने दमदार शुरुआत दिलाई. मार्श और हेड ने दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की. हेड 29 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 56 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, हेड के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई. अगले ही ओवर में कैमरून ग्रीन सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और फिर मार्श भी 27 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों के साथ 54 रन बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई. टिम डेविड (6), ग्लेन मैक्सवेल (22), जोश इंग्लिश (27) और कूपर कॉनॉली (3) सस्ते में आउट हो गए. इतना ही नहीं, आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस (4), जेवियर बार्टलेट (0) और एडम जैम्पा (1) तीनों पवेलियन लौट गए और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 20 ओवर में 181 रन पर सिमट गई. श्रीलंका की ओर से दुशन हेमंथा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा, दुश्मंथा चमीरा ने 2 विकेट झटके, जबकि महेश थीक्षाना, दुनिथ वेल्लागे और कामिंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट लिया.
ये भी पढ़ें- “नाकाबिल और जाहिल आदमी…”,मोहसिन नकवी पर जमकर फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा
पाथुम निसांका ने ठोका शानदार शतक
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को दूसरे ओवर में ही झटका लगा और ओपनर कुसल परेरा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, पाथुम निसांका एक छोर पर टिके रहे और शानदार शतक जड़कर श्रीलंका को जीत दिला दी. निसांका ने 52 गेंदों पर 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के जड़े. इसी के साथ निसांका टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए.
उनके अलावा, कुसल मेंडिस ने 38 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली. वहीं, पवन रत्नायके 15 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे. निसाांका के शतक के दम पर श्रीलंका ने 18 ओवर में ही 2 विकेट पर 184 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट झटके. उनके अलावा, किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को सफलता नहीं मिली. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने सुपर-8 में अपनी पक्की कर ली. श्रीलंका ने लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज कर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है.
ये भी पढ़ें- T20 WC 2026: पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! अहम मुकाबले से पहले नामीबिया की टीम में शामिल हुआ धाकड़ ऑलराउंडर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines