T20 World Cup 2026 Opening Ceremony: 7 फरवरी से टी20 क्रिकेट का महाकुंभ यानी ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. भारत और इंग्लैंड की संयुक्त मेजाबनी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच कुल 55 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं, टूर्नामेंट की शुरुआत एक धमाकेदार ओपनिंग सेरेमनी से होगी, जिसमें मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह के साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीतेंगी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगे ये 4 सितारे
भारत और USA के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भव्य ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी. इस ओपनिंग सेरेमनी में बादशाह और नोरा फतेही अपने शानदार परफॉर्मेंस से माहौल बना देंगे. बादशाह और नोरा के अलावा, दो और सितारे ऋषभ शर्मा और शिवमणिभी भी इस सेरेमनी में जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे.
ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से होगी. इसमें सबसे पहले ऋषभ शर्मा और शिवमणि की जबरदस्त म्यूजकल परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का स्टेडियम में एंट्री होगी, जिसे जेटपैक कलाकार बेहद खास अंदाज में लेकर आएंगे.
जय शाह और रोहित शर्मा भी रहेंगे मौजूद
ओपनिंग सेरेमनी के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद रहेंगे. रोहित और शाह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी का स्वागत करेंगे. इस मौके पर हर भाग लेने वाले देश का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 युवा एंबेसडर भी मौजूद रहेंगे, जो मिलकर आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे. बता दें कि, उद्घाटन समारोह में सिर्फ वही फैंस शामिल हो पाएंगे, जिनके पास मैच के टिकट होंगे. ऐसे में दर्शक को सलाह है कि वह समय से पहले स्टेडियम पहुंचकर अपनी सीट पर बैठ जाएं, ताकि ओपनिंग सेरेमनी मिस न हो.
ये भी पढ़ें- कौन हैं वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड? जानें लव लाइफ की पूरी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन का शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन यानी 7 फरवरी को तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें भारत-पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीम एक्शन में नजर आएंगी. एक तरफ भारतीय टीम मुंबई में अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी, तो वहीं पाकिस्तान अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ कोलंबो में खेलेगी.
पहला मैच- पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, सुबह 11 बजे से (कोलंबो में)
दूसरा मैच- वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दोपहर 3 बजे से (कोलकाता में)
तीसरा मैच- भारत बनाम अमेरिका यूएसए, शाम 7 बजे से (मुंबई में)
ये भी पढ़ें- क्या साउथ अफ्रीका को आज भी है टी20 वर्ल्ड कप 2024 की हार का मलाल? 2 साल बाद प्रोटियाज कैप्टन ने सुनाया दिल का हाल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
28 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines