TrendingAI summitBangladesh electioniranDonald Trump

---विज्ञापन---

T20 WC 2026: पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! अहम मुकाबले से पहले नामीबिया की टीम में शामिल हुआ धाकड़ ऑलराउंडर

T20 World Cup 2026: नामीबिया और पाकिस्तान के बीच 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है. भारत के खिलाफ हार झेलने के बाद पाकिस्तान को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. वहीं, इस मुकाबले से पहले नामीबिया ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है.

Pakistan vs Namibia, T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026, Pakistan vs Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया को अपना आखिरी लीग मैच बुधवार, 18 फरवरी को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. भारत के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. यह पाकिस्तान का भी आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला है.

वहीं, इस अहम मुकाबले से पहले नामीबिया की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले नामीबिया ने 20 साल के एक धाकड़ ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. इस खबर से पाकिस्तान की टेंशन जरूर बढ़ गई होगी.

---विज्ञापन---

नाीबिया की टीम में जुड़ा धाकड़ ऑलराउंडर

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले से पहले नामीबिया ने स्टार ऑलराउंडर एलेक्स वोल्शेंक को स्क्वॉड में शामिल किया है. उन्हें चोटिल बेन शिकोंगो की जगह टीम में शामिल किया गया है. दरअसल, बेन शिकोंगो 12 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच के दौरान दाहिनी जांघ में चोटिल हो गए थे.

---विज्ञापन---

चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. इसके बाद आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमेटी से मंजूरी मिलने पर वोल्शेंक को आधिकारिक तौर पर टीम में शामिल किया गया. बता दें कि, वोल्शेंक टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर यात्रा कर रहे थे.

एलेक्स वोल्शेंक का करियर

20 साल के एलेक्स वोल्शेंक ने अक्टूबर 2024 में अमेरिका के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इससे पहले सितंबर में केन्या के विरुद्ध भी वह टी20 मुकाबला खेल चुके थे. वोल्शेंक ने अब तक पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 7.71 के इकॉनमी रेट और 13.50 की औसत से चार विकेट झटके हैं. वहीं, बल्लेबाजी की बात करें तो चार पारियों में उन्होंने 13 की औसत और 152.94 के स्ट्राइक रेट से 26 रन बनाए हैं, जो दिखाता है कि वह जरूरत पड़ने पर तेज रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने बनाया महारिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा

नामीबिया बिगाड़ सकती है पाकिस्तान का खेल

नामीबिया का इस टी20 वर्ल्ड कप में सफर कुछ खास नहीं रहा. ग्रुप-ए में टीम ने पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला और 7 विकेट से हार गई. इसके बाद भारत ने उसे 93 रन से हराया, जबकि यूएसए के खिलाफ भी 31 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी. लगातार तीन हार के बाद नामीबिया खिताबी रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह आखिरी मैच में जीत हासिल कर पाकिस्तान का खेल बिगाड़ सकती है.

ग्रुप-ए की बात करें तो भारत ने लगातार तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर सुपर-8 में जगह बना ली है. वहीं, अमेरिका 4 अंक और +3.050 के नेटरन रेट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है, जबकि पाकिस्तान की टीम 4 अंक और -0.403 के नेटरन रेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है. अब अगर नामीबिया की टीम पाकिस्तान टीम को हरा देती है, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और अमेरिका बेहतर नेट रन रेट के आधार पर सुपर-8 में पहुंच जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नामीबिया का अपडेटेड स्क्वॉड

गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, एलेक्स वोल्शेंक, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो.

ये भी पढ़ें- ENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड की सुपर 8 में शान से हुई एंट्री, आखिरी ओवर में आया मैच का नतीजा


Topics:

---विज्ञापन---