हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कंफर्म! T20 World Cup 2026 में होगा IND vs PAK मैच, लंबे ड्रामे के बाद पाकिस्तान राजी

IND vs PAK T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला जाएगा, लंबे ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने पर हामी भर दी है. मुकाबला तय कार्यक्रम के मुताबिक होने वाला है.

विज्ञापन

India vs Pakistan: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में लंबे ड्रामे के बाद पाकिस्तान भारत से खेलने को राजी हो गया है. मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में तय कार्यक्रम के मुताबिक 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. रविवार को लाहौर में हुई आईसीसी पीसीबी और बीसीबी की त्रिपश्रीय बैठक के बाद भारत पाकिस्तान मैच की सहमति बन गई है. क्रिकबज के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना तय है. फैंस के लिए ये अच्छी खबर है. पाकिस्तानी मीडिया ने भी कंफर्म कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को तय कार्यक्रम के अनुसार होगा.

झुक गया पाकिस्तान

पाकिस्तान, भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए राजी हो गया है. क्रिकबज के मुताबिक मुकाबले की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी. पाकिस्तानी सरकार ने 1 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने से अपनी टीम को मना कर दिया था. जिसके बाद आईसीसी ने 8 फरवरी को अपनी डेलिगेशन टीम लाहौर भेजी थी. इस बैठक में पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के अलावा आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा समेत बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम शामिल हुए थे.

रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने कई शर्तें रखी थीं. लेकिन आईसीसी ने कुछ शर्तों को मानने से इनकार कर दिया था. बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुरोध किया कि टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप का पहला मैच श्रीलंका में 15 फरवरी को खेले.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी

बांग्लादेश ने क्या कहा?

क्रिकबज के मुताबिक अमीनुल इस्लाम ने कहा “कल पाकिस्तान की मेरी यात्रा के बाद और हमारी चर्चाओं के आगामी परिणामों को देखते हुए, मैं पाकिस्तान से अनुरोध करता हूं कि वह पूरे क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र के लाभ के लिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप का मैच खेले.”

विज्ञापन

आईसीसी ने भी जारी किया बयान

उधर आईसीसी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि इस बात पर सहमति बनी है कि मौजूदा मामले के संबंध में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर कोई वित्तीय, खेल संबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को लेकर आईसीसी के सामने ये मुद्दा उठाया था. इसके अलावा बांग्लादेश आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2031 से पहले आईसीसी के किसी आयोजन की मेजबानी करेगा.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola