Pakistan vs Nambia T20 WC 2026, Babar Azam: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में नामीबिया के सामने 200 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. पाकिस्तान के लिए यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है, जिसमें पाक टीम हर हाल में जीत हासिल कर सुपर-8 का टिकट हासिल करने उतरी है. वहीं, कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने खुद अपने स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की बेइज्जती कर दी.
पाकिस्तान ने इस मैच के लिए बाबर को प्लेइंग XI में शामिल तो किया, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा और वह डगआउट में बैठकर सिर्फ मैच देखते रह गए. पाकिस्तानी टीम के इस फैसले ने क्रिकेट फैंस के साथ-साथ कमेंटेटर्स को भी हैरान कर दिया.
नामीबिया मैच में मुंह ताकते रह गए बाबर आजम
दरअसल, बाबर आजम आमतौर पर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन नामीबिया मैच में उनकी जगह ख्वाजा नफे को उतारा गया. ख्वाजा ने 5 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद फैंस को लगा कि अब बाबर आएंगे, लेकिन टीम ने शादाब खान को बैटिंग के लिए भेजा. शादाब ने 22 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन बनाए और साहिबजादा फरहान के साथ चौथे विकेट के लिए 81 रन की शानदार साझेदारी की.
बाबर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला और वह पूरे 20 ओवर बेंच पर ही बैठे रह गए. वहीं, इस पर फैंस और कई दिग्गज क्रिकेटर सवाल उठा रहे हैं कि अगर बाबर को बैटिंग ही नहीं करना था, तो फिर प्लेइंग इलेवन में क्यों शामिल किया गया? बता दें कि, 31 साल के बाबर ने इस टूर्नामेंट में अब तक खेले तीन मैचों में 66 रन बनाए हैं और भारत के खिलाफ पिछले मैच में केवल 5 रन ही बना सके थे.
ये भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बनने के बाद रियान पराग की पहली प्रेस कॉन्फ्रेस! बच्चों ने ऑलराउंडर पर दागे ऐसे सवाल
साहिबजादा फरहान ने जड़ा शानदार शतक
मैच की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 58 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे. फरहान के शतक के दम पर पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए और नामीबिया के सामने 200 रन का बड़ा लक्ष्य रखा.
फरहान ने पहले विकेट के लिए सैम अयूब (14) के साथ 40 रन और दूसरे विकेट के लिए कप्तान सलमान अली आगा (38) के साथ 67 रन की पार्टनरशिप की. यह फरहान का टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक है. इस के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए दूसरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उनसे पहले अहमद शहजाद ने 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में शतक जमाया था.
ये भी पढ़ें- पहले प्लेइंग 11 से बाहर बिठाया, अब पानी भी पिलवाया, पाकिस्तान के प्रीमियम बॉलर की हुई दुर्दशा
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines