राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बनने के बाद रियान पराग की पहली प्रेस कॉन्फ्रेस! बच्चों ने ऑलराउंडर पर दागे ऐसे सवाल

Riyan Parag: रियान पराग को हाल ही में राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, वो आईपीएल 2026 में नए अपनी फ्रेंचाइजी की तरफ से नए रोल में नजर आएंगे. इसको लेकर उन्होंने छोटे बच्चों से बात की, और कई दिलचस्प बातें बताईं.

Riyan Parag

Riyan Parag

Riyan Parag Press Conference: भारतीय ऑल-राउंडर रियान पराग ने आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का कैप्टन बनने के बाद एक स्पेशल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बच्चों के सवालों के जवाब दिए. फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपकमिंग सीज़न के लिए अपना नया कप्तान बनाया. ऑफिशियल अनाउंसमेंट से 5 दिन पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. रियान पराग मीडिया के सामने आए, जिसमें छोटे बच्चे और बच्चियां शामिल थे, जिन्होंने उनसे कई तरह के सवाल पूछे.

विज्ञापन

कप्तानी मुश्किल तो नहीं?

पहला सवाल ये था कि क्या कप्तानी होमवर्क से ज्यादा मुश्किल है. रियान ने जवाब दिया कि ये बराबर है. उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ सालों तक अपनी घरेलू टीम, असम को लीड किया है, लेकिन ये भी कहा कि आईपीएल में लीड करना एक अलग चुनौती होगी और वो इसके लिए बेकरार हैं.

विज्ञापन

क्या कभी देखा था ऐसा ख्वाब?

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि वो लीड करेंगे, तो आरआर के कप्तान ने कहा कि जब उन्होंने आईपीएल खेलना शुरू किया था, तब से ही उनका टीम की कप्तानी करने का सपना था. उन्होंने कहा, ‘जब मैंने आईपीएल खेलना शुरू किया, तो मेरा हमेशा से यही मकसद था कि मैं टीम को लीड करूं और मैं कभी साइड बदलना नहीं चाहता था. अब जब मैं इस पोजीशन में हूं, तो मैं सच में कह सकता हूं कि मैंने इसका सपना देखा था.’

विज्ञापन

RR के शुक्रगुजार

फ्रैंचाइज़ी का कैप्टन अनाउंस होने के बाद उन्हें कैसा लग रहा है, इस पर उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले, बहुत शुक्रगुजार हूं. मैं 7 साल से इस फ्रेंचाइजी के साथ हूं. इस स्टेज तक पहुंचना जहां मैंने 18 साल के बच्चे के तौर पर शुरुआत की थी, और अब मैं 24 साल का हूं, टीम की कप्तानी कर रहा हूं, येबहुत हंबलिंग है. मैं समझता हूं कि वे इस टीम को लीड करने की मेरी काबिलियत पर भरोसा कर रहे हैं, लेकिन इस पूरे सफर के लिए, मैं बहुत शुक्रगुजार हूं और यह देखने के लिए एक्साइटेड हूं कि ये कहां तक ​​जाता है.

आलोचना पर रिएक्शन

जब लोग उनके बारे में बातें करते हैं तो वह कैसे रिएक्ट करते हैं, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने शुरुआत की थी तो वो हमेशा लोगों की सुनते थे, लेकिन अब वह दूसरों की नहीं सुनते और अपनी तैयारी पर भरोसा करते हैं. जब टीम में उनके सबसे अच्छे दोस्त के बारे में पूछा गया, तो रियान पराग ने ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल का नाम लिया.

विज्ञापन

बच्चों के साथ खास पल

रियान पराग ने आखिर में बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिए और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. वो संजू सैमसन की जगह फ्रेंचाइजी के नए कप्तान बने. कई बड़े नाम, जैसे स्वर्गीय शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, राहुल द्रविड़, स्टीव स्मिथ और अजिंक्य रहाणे ने पिछले कुछ सालों में टीम को लीड किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ