हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

T20 World Cup से बाहर ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे से हार के बाद सुपर 8 में पहुंचने की कितनी उम्मीद बाकी?

Australia Big Loss: ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. इसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया के लिए अब मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही है. कंगारू टीम के लिए अब क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल रहने वाला है. एक हार या मैच का रद्द होना ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर कर सकता है.

विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की करारी हार

Australia Big Loss: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर 13 फरवरी यानी आज देखने को मिला. टूर्नामेंट जीतने के लिए फेवरेट नजर आ रही ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा. जिम्बाब्वे ने 19 रन से कंगारू टीम को पराजित किया. ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी क्रम जिम्बाब्वे के सामने बुरी तरह फेल हुआ और वो पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए. जिम्बाब्वे इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर आ गया है.

ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली करारी हार

टी20 वर्ल्ड कप के 19वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी की. ब्रायन बेनेट ने नाबाद 64 रन की पारी खेली, वहीं टदिवनाशे मरुमानी और रयान बुर्ल ने 35-35 रन बनाए. कप्तान सिकंदर रजा ने फिनिशिंग टच दिया और मात्र 13 गेंद में 25 रन जड़ दिए. इसी के दम पर जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 169 रन बना दिए. ऑस्ट्रेलिया के सामने 170 रनों का बड़ा लक्ष्य था.

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और 29 रन पर चार विकेट गंवा बैठे. इसके बाद मैट रेनशॉ और ग्लेन मैक्सवेल के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लग रहा था कि वो पारी को संभाल लेंगे लेकिन ग्लेन मैक्सवेल 31 रन बनाकर आउट हो गए. मैट रेनशॉ ने 65 रन की पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत के करीब नहीं ले जा पाए. ऑस्ट्रेलिया 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जिम्बाब्वे ने 23 रन से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया को रहना होगा इन 5 पाक खिलाड़ियों से सावधान! बिगाड़ सकते हैं T20 World Cup का प्लान

टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किल

जिम्बाब्वे जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर आ गई है, वहीं ऑस्ट्रेलिया एक जीत और एक हार के साथ तीसरे पायदान पर है. जिम्बाब्वे का अगला मैच आयरलैंड और श्रीलंका से होने वाला है. जिम्बाब्वे का नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है. अगर वो इन दोनों में से एक भी जीत जाते हैं, तो क्वालीफाई कर लेंगे. अब हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे. उन्हें अपना नेट रन रेट सुधारने के लिए बड़े अंतर से भी जीतना होगा. अगर बारिश हुई, तो ऑस्ट्रेलिया का खेल बिगड़ भी सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- AUS vs ZIM: T20 WC 2026 में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे के आगे चारों खाने चित हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola