T20 World Cup 2026, Australia vs Oman: ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में ओमान के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. पल्लेकेले में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम सिर्फ 104 रन पर ढेर हो गई. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 9.4 ओवर में ही एक विकेट पर 108 रन बनाकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया.
ऑस्ट्रेलिया के इस जीत के हीरो एडम जैम्पा रहे, जिन्होंने चार विकेट लेकर ओमान की कमर तोड़ दी. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का इस टी20 वर्ल्ड कप में सफर भी खत्म हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी है.
एडम जैम्पा ने गेंद से बरपाया कहर
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित भी हुआ. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 16.2 ओवर में सिर्फ 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. ओमान की शुरुआत बेहद खराब रही और पहली ही गेंद पर आमिर कलीम बिना खाता खोले आउट हो गए. वहीं, कप्तान जतिंदर सिंह ने 17 रन, करण सोनावाले ने 12 रन और हम्माद मिर्जा ने 16 रन की पारी खेली. ओमान की ओर से वसीम अली ने सबसे ज्यादा 33 गेंदों में 32 रन बनाए और टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया.
वहीं, टीम के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ तक भी नहीं छू सके. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जैम्पा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3.2 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट झटके. जैम्पा ने टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार 4 विकेट हॉल लिया है और वह सर्वाधिक 4 विकेट हॉल वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके अलावा, ग्लेन मैक्सवेल और जेवियर बार्टलेट ने 2 विकेट लिए, जबकि मार्कस स्टोइनिस और नाथन एलिस को 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें- PAK vs NZ: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सुपर-8 मुकाबले पर मंडराया बारिश का खतरा, जानें रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?
ऑस्ट्रेलिया ने 10 ओवर के अंदर ही जीत लिया मैच
105 रन के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड की जोड़ी दमदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 49 गेंदों पर 93 रनों की शानदार साझेदारी की. मार्श ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. मार्श ने 33 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं, हेड ने 19 गेंदों में 32 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके लगाए. इसके बाद जोश इंग्लिस ने 6 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिर्फ 9.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. ओमान की ओर से शकील अहमद को हेड के रूप में एकमात्र सफलता मिली. बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर-8 की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी और यह ऑस्ट्रेलियाई टीम का आखिरी मुकाबला था, जिसमें उन्होंने 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें- The Hundred लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेगी IPL टीमों के मालिक? ECB ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
12 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines