T20 World Cup 2024 WI vs SA: टी20 विश्व कप में सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराकर साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मेजबान वेस्टइंडीज का सफर अब विश्व कप में खत्म हो चुका है। ग्रुप-2 से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली साउथ अफ्रीका दूसरी टीम बन गई है।
3 विकेट से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए थे। जिसके बाद साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान मैच में बारिश आई और मैच को रोका गया। डीएलएस मैथड के बाद साउथ अफ्रीका के सामने 17 ओवर में जीत के लिए 123 रनों का लक्ष्य था।
ये भी पढ़ें:- Video: अफगानिस्तान जीता तो भारत या ऑस्ट्रेलिया किसका कटेगा पत्ता? जान लें समीकरण
जिसको साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 16.1 ओवर में हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए स्टब्स ने सबसे ज्यादा 29 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका के लिए भी जीत उतनी आसान नहीं थी। लगातार विकेट गिरने के चलते अफ्रीका मैच में एक समय पिछड़ गई थी लेकिन अंत में टीम ने बाजी मार ली।
इस मैच को हारने के साथ ही अब वेस्टइंडीज का विश्व कप में सफर खत्म हो चुका है। ग्रुप-2 से इंग्लैंड के बाद अब साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्सी ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। शम्सी ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:- 7 गेंद..0 रन..5 विकेट, ये है तेज गेंदबाजी का खौफ, इंग्लैंड ने USA की बल्लेबाजी को ऐसे मिट्टी में मिलाया
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 से विदा हुई USA, कप्तान ने कही गजब की बात
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines