T20 World Cup 2024 WI vs SA: विश्व कप में आज मेजबान वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के लिए ये मैच ‘करो या मरो’ का था। बारिश से बाधित इस मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही साउथ अफ्रीका अब विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम अब विश्व कप से बाहर हो गई है।
सेमीफाइनल में पहुंची ये 2 टीमें
टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम इंग्लैंड रही थी। इंग्लैंड ने यूएसए को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। वहीं अब साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। ग्रुप-2 से अब सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमें मिल चुकी हैं।
ये 2 टीमें हो गईं बाहर
इस विश्व कप की मेजबान वेस्टइंडीज और यूएसए दोनों ही देशों की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। ये दोनों ही टीम ग्रुप-2 में शामिल थी। यूएसए को इंग्लैंड ने बाहर कराया था तो वहीं वेस्टइंडीज के साउथ अफ्रीका ने बाहर कराया है।
ये भी पढ़ें:- WI vs SA: साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, वेस्टइंडीज का सफर हुआ खत्म
अब इन दो टीमों में छिड़ी जंग
ग्रुप-1 से टीम इंडिया लगभग सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं बांग्लादेश लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जंग छिड़ी है। इन दोनों ही टीमों को अपने-अपने मैच जीतने होंगे। ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला टीम इंडिया और अफगानिस्तान का बांग्लादेश से होगा।
ये भी पढ़ें:- Video: अफगानिस्तान जीता तो भारत या ऑस्ट्रेलिया किसका कटेगा पत्ता? जान लें समीकरण
ये भी पढ़ें:- 7 गेंद..0 रन..5 विकेट, ये है तेज गेंदबाजी का खौफ, इंग्लैंड ने USA की बल्लेबाजी को ऐसे मिट्टी में मिलाया
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines