T20 World Cup 2024 Opening Ceremony: टी20 विश्व कप 2024 का 2 जून से आगाज होगा। पहले दिन 2 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में अमेरिका का सामना कनाडा से और दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की भिड़ंत पापुआ न्यू गिनी से होगी। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में 20 टीमें खिताब के लिए टकराएंगी। सभी टीम को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी। इस दौरान कई स्टार परफॉर्म करते नजर आएंगे।
ये स्टार करेंगे परफॉर्म
टी20 विश्व कप 2024 की ओपनिंग सेरेमनी टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में आयोजित होगी। भारत में ओपनिंग सेरेमनी का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। ओपनिंग सेरेमनी में त्रिनिदाद के सिंगर डेविड रूडर, रवि बी, संगीतकार और गीतकार इरफान अल्वेस, सिंगर डीजे एना और अल्ट्रा सिम्मो परफॉर्म करते नजर आएंगे।
इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत
इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कनाडा, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, ओमान, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, युगांडा, यूएसए और वेस्टइंडीज शामिल हैं।
20 टीमों के बीच होगी भिड़ंत
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा।
ग्रुप B: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान।
ग्रुप C: वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी।
ग्रुप D: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: रोहित ने नेट्स पर इस खिलाड़ी को दिए खास टिप्स, Playing 11 में हो सकती है एंट्री
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: न हार्दिक..न सूर्यकुमार, टीम इंडिया के लिए ‘X फैक्टर’ साबित होगा स्टार खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: कल IND-BAN में होगी भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान के बीच 1 नहीं 2 बार होगी भिड़ंत? जान लीजिए कैसे
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines