T20 World Cup 2024: वेस्ट इंडीज की टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में इंग्लैंड के हाथों 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। विंडीज की टीम ग्रुप-2 में शामिल है। जिसमें इंग्लैंड के अलावा साउथ अफ्रीका और यूएसए जैसी टीमें हैं। इस हार के बाद विंडीज ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में शून्य अंक और -1.343 के नेट रन रेट के साथ सबसे नीचे यानी चौथे स्थान पर आ गई है। अब वेस्ट इंडीज का सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना थोड़ा मुश्किल हो गया है। हालांकि उसके पास अभी भी मौका है। आइए जानते हैं कि विंडीज की टीम कैसे क्वालीफाई कर सकती है।
वेस्ट इंडीज इस तरह कर सकती है क्वालीफाई
सुपर-8 में वेस्ट इंडीज के दो मुकाबले बचे हैं। ये मैच यूएसए और साउथ अफ्रीका के साथ खेले जाएंगे। वेस्ट इंडीज 22 जून को यूएसए और 24 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। विंडीज को अगर सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना है तो उसे अगले दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। तब जाकर उसके पास 4 पॉइंट और बेहतर नेट रन रेट हो सकती है। इस तरह वह पहले या दूसरे स्थान तक जा सकती है।
साउथ अफ्रीका के हारने की दुआ
विंडीज को ये भी उम्मीद करनी होगी कि 2 अंक और +0.900 का नेट रन रेट हासिल कर चुकी साउथ अफ्रीका इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला हार जाए। इससे उसका खतरा कम हो जाएगा। साथ ही विंडीज को यूएसए के दो मुकाबले हारने की भी उम्मीद करनी होगी। अगर वेस्ट इंडीज के साथ साउथ अफ्रीका 4 अंक हासिल कर लेती है तो मामला नेट रन रेट पर फंस जाएगा। अगर इंग्लैंड भी अपने दो मुकाबले हार जाए तब भी वेस्ट इंडीज का काम बन सकता है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश-न्यूजीलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ 16 मैच खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान
पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड टॉप पर
आपको बता दें कि ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड की टीम 2 पॉइंट और +1.343 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। इंग्लैंड के अगले दो मुकाबले साउथ अफ्रीका और यूएसए के खिलाफ हैं। अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: IND VS AFG: विराट-रोहित के बीच छिड़ी नंबर 1 बनने की जंग! कौन पहले तोड़ेगा ये बड़ा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
21 mins agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
1 hr agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
1 hr agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
1 hr agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
2 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
2 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
3 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
3 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines