Wanindu Hasaranga: श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन T20 वर्ल्ड कप 2024 में कुछ खास नहीं रहा था। टीम को बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदरशन के बाद टीम की काफी ज्यादा आलोचना हुई थी। अब श्रीलंका को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 26 जुलाई को होगा। इस सीरीज से पहले ही श्रीलंकाई क्रिकेट के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।
वानिंदु हसरंगा ने कही ये बात
कप्तानी छोड़ने के बाद वानिंदु हसरंगा ने कहा, ‘एक खिलाड़ी के रूप में मैं श्रीलंका के लिए अच्छा करने का प्रयास करता रहूंगा. मैंने अपनी टीम और अगले कप्तान के साथ हूं.बोर्ड ने मुझे बताया है कि मैं टीम के फ्यूचर प्लान का हिस्सा हूं.’
दासुन शनाका की जगह वानिंदु हसरंगा को टीम की कप्तानी मिली थी। हालांकि ख़राब प्रदर्शन की वजह से उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब टीम का नया कप्तान कौन हो सकता है। कुसल मेंडिस अभी टीम के उपकप्तान हैं। ऐसे वो टीम के नए कप्तान बन सकते हैं। सनथ जयसूर्या हाल में ही श्रीलंका के नए कोच बने हैं।
कुछ ऐसा रहा है कप्तानी का रिकॉर्ड
हसरंगा ने 10 10 T20I मैचों में श्रीलंका की कप्तानी की है। इसमें से 6 मैचों में उन्हें जीत मिली है।जबकि चार मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वो 2024 में ही टीम के कप्तान बने थे।
ये भी पढ़ें- ये डच क्रिकेटर बन सकता है टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच, गंभीर ने सुझाया नाम
ये भी पढ़ें: WCL 2024: यूसुफ पठान की तूफानी पारी गई बेकार, इंडिया चैंपियंस को फिर मिली हार
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
48 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines