T20 WC 2024: सुपर-8 में पहुंची 4 टीम, 2 हो गई बाहर; 3 बड़ी टीमों पर भी खतरा

T20 World Cup 2024 Points Table: टी20 विश्व कप में अब सुपर-8 के लिए चार टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। न्यूजीलैंड को हराकर वेस्टइंडीज सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वेस्टइंडीज सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है।

T20 World Cup 2024 Points Table super 8

T20 World Cup 2024 Points Table super 8

T20 World Cup 2024 Points Table: टी20 विश्व कप में 26वां मुकाबला वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर से न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा। इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की ये लगातार दूसरी हार है। जिसके बाद न्यूजीलैंड पर अब सुपर-8 की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं अब न्यूजीलैंड को हराने के बाद वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वेस्टइंडीज सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है।

विज्ञापन

सुपर-8 में पहुंची ये 4 टीम

टी20 विश्व कप 2024 में अभी तक 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसके बाद अब टूर्नामेंट को सुपर-8 के लिए 4 टीमें मिल चुकी है। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और वेस्टइंडीज की टीम पहुंच चुकी है। टीम इंडिया ने 12 जून को यूएसए को हराकर सुपर-8 में जगह बनाई थी। वहीं अभी तक दो टीमें ही सुपर-8 की रेस से बाहर हुई है। जिसमें ओमान और नामीबिया की टीम शामिल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन 3 बड़ी टीमों पर मंडराया खतरा

सुपर-8 के लिए बची बाकी 4 जगह के लिए अब 14 टीमों में जंग जारी है। इन 14 में से 3 बड़ी टीमों पर भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की इस टूर्नामेंट में काफी ज्यादा हालत खराब रही है। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड तो इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। वहीं पाकिस्तान को 2 मैच में हार और महज एक में जीत हासिल हुई है। अब यहां अगर ये टीमें अपना-अपना अगला मैच हार जाती है या बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है तो ये तीनों टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ