T20 World Cup 2024 USA vs PAK: टी 20 विश्व कप में बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पाकिस्तान को यूएसए ने करारी शिकस्त दी। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में शुरू से ही खराब प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में टीम ने शर्मनाक खेल दिखाया। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शोएब अख्तर का गुस्सा फूट पड़ा।
आहत और निराश
शोएब अख्तर ने अपने एक्स पर इस हार का दुख जाहिर किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। जिसके कैप्शन में रावलपिंडी एक्सप्रेस ने लिखा- आहत और निराश हूं। शोएब ने कहा यह पाकिस्तान के लिए बेहद निराशाजनक हार थी। यह अच्छी शुरुआत नहीं है। हमने यूएसए से हारकर इतिहास दोहराया है।
अख्तर ने आगे कहा, जैसा कि हमने बांग्लादेश के खिलाफ 1999 वर्ल्ड कप में किया था। दुर्भाग्य से पाकिस्तान कभी जीत डिजर्व नहीं करता था। इसका कारण यह है कि यूएसए ने बहुत अच्छा खेला। वे शुरू से ही कमांडिंग पोजिशन में थे। मोहम्मद आमिर ने मैच को बचा लिया था। शाहीन, आमिर सबने कोशिश की, लेकिन देखा जाए तो वे हमने 37 ओवर में जीते हैं। दुर्भाग्य से हम इस मैच को नहीं खींच सके।
क्या हुआ था 1999 वर्ल्ड कप में?
शोएब अख्तर 31 मई 1999 को नॉर्थेम्प्टन में हुए वनडे वर्ल्ड कप के 29वें मुकाबले को याद कर रहे थे। इस मैच में पाकिस्तान को बांग्लादेश के हाथों 62 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 44.3 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई थी। शोएब अख्तर को उस मैच में 8 ओवर में एक भी विकेट नहीं मिला था। वहीं पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज 29 रन से ज्यादा नहीं बना पाया।
यूएसए ने कैसे हराया?
यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में मात दी। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को यूएसए ने शुरू से ही बैकफुट पर रखा। पावरप्ले में उसके तीन बल्लेबाज आउट हो गए। इसके बाद टीम संभली और उसने जैसे तैसे 159 का स्कोर खड़ा किया, लेकिन गेंदबाजी में भी पाकिस्तान ने खराब प्रदर्शन किया। पाकिस्तान का कोई भी गेंदबाज 5 ओवर तक विकेट नहीं चटका पाया। पहला विकेट आउट होने के बाद यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल, एंड्रीस गूस, आरोन जोंस और नीतीश कुमार ने शानदार बल्लेबाजी की और 159 रन बना दिए। इसके बाद सुपर ओवर हुआ। जिसमें यूएसए ने 18 रन बनाए। जिसका पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 13 रन ही बना सकी और मैच हार गई।
ये भी पढ़ें: PAK का सबसे बड़ा हीरो ही बना असली विलेन, पाकिस्तान को हराने में कोई कमी नहीं छोड़ी
ये भी पढ़ें:- एक हार ने बदल दिया सारा खेल, PAK का WC से बाहर होना लगभग तय? समझें समीकरण
ये भी पढ़ें:- नासाऊ काउंटी पिच पर ICC का आया जवाब, कई दिनों से हो रहा था विवाद
ये भी पढ़ें: USA ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर किया बड़ा उलटफेर, ये 5 खिलाड़ी रहे PAK के गुनहगार
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines