Mohammed Shami USA vs PAK: पाकिस्तानी की गेंदबाजी को वर्ल्ड क्लास कहकर प्रचारित किया जाता है। कहा जाता है कि उनके पेस अटैक का सामना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन यूएसए के खिलाफ मुकाबले में इसकी पोल ही खुल गई। एक छोटी टीम के सामने पाकिस्तान के गेंदबाज बेबस नजर आए। उसे इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की हार के बाद बवाल मचा हुआ है। यूएसए से मिली हार ने पाकिस्तान टीम पर कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। कप्तान बाबर आजम को दिग्गजों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी पाकिस्तान की हार के बाद उसके गेंदबाजों को औकात दिखा दी है।
यूएसए के सामने पाकिस्तान की टीम बच्चा, बाबर ने खेला टेस्ट
मोहम्मद शमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मैच का एनालिसिस किया। शमी ने कहा- वैसे तो पाकिस्तान के सामने यूएसए के खिलाड़ी बच्चे लगने चाहिए थे, लेकिन आज यूएसए के सामने पाकिस्तान बच्चा नजर आई। बाबर आजम ने तो इस मैच में टेस्ट खेला। वे बड़ी फुर्सत में नजर आ रहे थे। पहली 30 गेंदों में तो वह टेस्ट मैच खेलते नजर आए। शमी ने कहा कि अगर आप टी-20 जैसे फॉर्मेट में इतनी स्लो बैटिंग कर रहे हैं तो खुद अपनी टीम को नीचे गिराने में लगे हैं। मुझे कहीं से नहीं लगा कि बाबर टी-20 जैसी बैटिंग के मूड में थे। शमी ने आगे कहा कि एक शादाब ही ऐसे थे, जो टी-20 क्रिकेट खेलते नजर आए। बाकी तो मुझे ऐसा लग रहा था जैसे या तो उनको गेम आता नहीं है या फिर वे खेलना नहीं चाहते।
आजम खान पर भड़के
शमी पाकिस्तान के बल्लेबाज आजम खान पर भी भड़कते हुए दिखे। उन्होंने कहा- आजम खान मेरी समझ के बाहर हैं। इनके शुरू से ही कुछ समझ नहीं आ रहा है। इनको ये ही समझ नहीं आ रहा है कि बैटिंग कैसे करनी है। भाई यहां दुनिया में छंटकर प्लेयर आते हैं। यहां बैटिंग करनी पड़ती है। आजम के तो अब तक ये ही समझ नहीं आया है कि मुझे काम क्या दिया गया है। न तो वे विकेटकीपिंग सही कर रहे हैं और न ही बल्लेबाजी।
अपने ऊपर इतना घमंड, शो-ऑफ करना छोड़ो
इसके बाद शमी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। शमी ने कहा- मुझे समझ नहीं आता कि आप अपने ऊपर इतना घमंड करते हो। आपसे 159 रन ही नहीं बच पाए। फिर आपने सुपर ओवर में 18 रन कैसे खा लिए। शमी ने कहा कि आपको अपने स्किल और गेम पर ध्यान देना चाहिए। शो-ऑफ पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिए। आपको रियलिटी में जीना होगा। हम मानते हैं कि क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, लेकिन आपकी जैसी लाइनअप थी, आपको यूएसए से हारना नहीं चाहिए था। ये दो पॉइंट आपको बहुत भारी पड़ेंगे। हो सकता है कि ये मैच आपको टूर्नामेंट से ही बाहर कर दे।
ये भी पढ़ें: Ind vs Pak: पाकिस्तान के लिए बोझ बने ये 4 खिलाड़ी, टीम इंडिया का कैसे करेंगे सामना
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या पाकिस्तान टीम में पड़ गई फूट? बाबर आजम बने वजह!
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
47 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines