T20 World Cup 2024 USA vs PAK: क्या मैच है…सांसें रोक देने वाला, नस-नस में रोमांच भरने वाला मैच…यूएसए और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को खेला गया टी-20 विश्व कप का मुकाबला क्रिकेटप्रेमियों के दिलो-दिमाग पर छा गया। यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर इतिहास रच दिया। यूएसए के गेंदबाजों ने पहले ही ओवर से हैरान कर देने वाली गेंदबाजी कर पाकिस्तान समेत दुनियाभर के फैंस को चौंकाया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी। जिसका पीछा करते हुए यूएसए की टीम ने भी 159 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में चला गया। आइए जानते हैं कि 20वें ओवर में क्या हुआ और पाकिस्तान की टीम ने सुपर ओवर में कैसे स्कूल क्रिकेट खेला।
पहले जानते हैं कि 20वें ओवर में क्या हुआ…
यूएसए की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। अच्छी बल्लेबाजी कर रही यूएसए के हाथ से बाजी खिसकती दिखाई दी। हारिस रऊफ आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने अपनी पहली तीन गेंदों में तीन रन दिए। इसके बाद आरोन जोंस ने चौथी गेंद पर छक्का ठोक मैच का रुख ही बदल दिया। फिर रऊफ की पांचवीं गेंद पर जोंस एक रन ही ले सके। लगने लगा कि मैच यूएसए के हाथ से फिसल जाएगा क्योंकि दूसरे छोर पर बल्लेबाज नीतीश कुमार थे। यूएसए को अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी। हारिस रऊफ ने नीतीश को आखिरी गेंद डाली तो उन्होंने इसे रूम बनाकर ठोका और गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई। हारिस की खराब गेंद देख कप्तान बाबर आजम भी भड़के हुए नजर आए।
सुपर ओवर में गया मैच
इसके बाद मैच सुपर ओवर में चला गया। जहां एक ओर रोमांच का बेहतरीन नजारा देखने को मिला तो वहीं पाकिस्तान का ‘स्कूल क्रिकेट’ चर्चा का विषय बन गया। पाकिस्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में ऐसा प्रदर्शन किया, मानो वह कोई गली या स्कूल क्रिकेट खेल रही हो। मोहम्मद आमिर की पहली गेंद पर आरोन जोंस ने वाइड लेंथ का फायदा उठाकर चौका ठोक डाला। इसके बाद अगली गेंद पर आसानी से 2 रन आ गए। पाकिस्तान का फील्डर गेंद को सही जगह थ्रो ही नहीं कर पाया। तीसरी गेंद पर जोंस ने 1 रन लेकर हरमीत सिंह को स्ट्राइक दे दी।
आमिर ने चौथी गेंद बेहद खराब फेंकी। रिजवान इस बॉल को ठीक से कलेक्ट नहीं कर पाए और यूएसए ने तेजी से 1 रन चुरा लिया। अब चौथी गेंद को दोबारा डाला गया। जिस पर जोंस ने एक रन ले लिया। पांचवीं गेंद आमिर ने एक बार फिर वाइड डाल दी। जिस पर एक बार फिर यूएसए ने एक रन चुरा लिया। इसके बाद पांचवीं गेंद को दोबारा डाला गया। जिस पर यूएसए के बल्लेबाजों ने तेजी से भागते हुए दो रन ले लिए। पाकिस्तान की खराब फील्डिंग का आलम ये रहा कि फील्डर न तो तेजी से गेंद को पकड़ पाया और न ही सही जगह थ्रो कर पाया।
आखिरी गेंद पर पलट गई बाजी
अब बारी थी आखिरी गेंद की…आमिर ने आखिरी गेंद डाली तो ये बल्लेबाज से दूर चली गई। वाइड गेंद पर यूएसए के बल्लेबाज जोंस तेजी से भागे। इधर रिजवान से मिसफील्डिंग हुई। वह गेंद को पकड़ नहीं पाए। फिर उन्होंने आमिर को ऐसी थ्रो की कि ये ओवरथ्रो होकर पाकिस्तान को कुल 3 रन दिला गई। आखिरी गेंद को दोबारा डाला गया तो इस पर जोंस ने 2 रन लेने की कोशिश की, लेकिन वे सिर्फ एक रन लेने में ही कामयाब हो पाए।
मोहम्मद आमिर ने लुटाए 18 रन
इस तरह पाकिस्तान ने सुपर ओवर में 18 रन लुटाए। जिसका पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाज सौरभ नेत्रवलकर की शानदार गेंदबाजी के आगे मात खा गए। इस ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया। दूसरी पर इफ्तिखार अहमद ने चौका ठोका। तीसरी गेंद पर इफ्तिखार अहमद आउट हो गए। चौथी गेंद वाइड चली गई। पांचवीं गेंद पर बाई से चौका आया। अब आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी, लेकिन शादाब खान सिर्फ एक रन ही ले पाए और यूएसए की टीम ये मुकाबला जीत गई। सांसें रोक देने वाला मैच जीतकर यूएसए की टीम ने इतिहास रच दिया है।
ये भी पढ़ें: USA ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर किया बड़ा उलटफेर, ये 5 खिलाड़ी रहे PAK के गुनहगार
ये भी पढ़ें: USA vs PAK: आजम खान की फैन से हुई लड़ाई, बुरी तरह भड़क गया बल्लेबाज
ये भी पढ़ें: बाबर आजम का हाहाकार…T20i में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट-रोहित को छोड़ा पीछे
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी टीम के विरोध पर आईसीसी ने लिया एक्शन
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कुलदीप यादव की एंट्री हुई तो इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, रोहित की बढ़ी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ा ओमान, अंकतालिका ने इंग्लैंड की बढ़ा दी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मैच में पानी पिलाता दिखा विश्व कप विजेता कप्तान, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन वायरल
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
40 mins agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
3 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines