USA vs Ireland: यूएसए और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच के रद्द होने के बाद यूएसए की टीम टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर गई है। जबकि पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड का सफर खत्म हो गया है क्योंकि ये टीमें अधिकतम 4 अंक ही हासिल कर सकती हैं। ये तीन टीमें अब सुपर-8 में नहीं जा पाएंगी। जबकि यूएसए ने 5 अंकों के साथ सुपर-8 का सफर तय किया है। हालांकि इस मैच के रद्द होने के बाद पाकिस्तान के फैंस ये सवाल उठा रहे हैं कि बीच में बारिश रुकने के बाद मुकाबले को शुरू क्यों नहीं किया गया। क्या ये पाकिस्तान को जानबूझकर वर्ल्ड कप से बाहर करने की साजिश थी? आइए आपको बताते हैं कि इसे लेकर क्या नियम हैं।
खिलाड़ियों के चोट लगने का डर रहता है
दरअसल, बारिश से बाधित किसी भी मुकाबले को पूरा कराने के लिए हर संभव कंडीशन देखी जाती है। इस मैच को लेकर भी कुछ ऐसा ही किया गया। मैच रेफरी और अंपायर्स ने कम से कम चार से पांच बार ग्राउंड का इंस्पेक्शन किया गया। ड्रायर से मैदान को सुखाने के भी प्रयास किए गए। इसके बावजूद आउटफील्ड गीला रहा। आपको बता दें कि आउटफील्ड गीला रहने से खिलाड़ियों को चोट लगने का डर रहता है।
5-5 ओवर कराने की भी देखी गई संभावना
आउटफील्ड गीला रहने पर मैच कराने से पहले इसकी पूरी तरह से जांच पड़ताल की जाती है। इस मुकाबले को 5-5 ओवर कराने की भी कंडीशन देखी गई। इसके लिए भारतीय समयानुसार रात 11:46 तक का कटऑफ टाइम था, लेकिन करीब 11 बजे बारिश फिर से शुरू हो गई। इसके बाद मैच को रद्द करने का निर्णय लिया गया। आखिरकार यूएसए और आयरलैड को 1-1 पॉइंट बांट दिया गया।
ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के लिए रिजर्व डे नहीं
आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के मुकाबलों के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। इसलिए इस मैच को अगले दिन तक नहीं ले जाया जा सका। बहरहाल, बारिश ने भारत-कनाडा के मैच पर भी संकट बढ़ा दिया है। कहा जा रहा है कि ये मुकाबला भी रद्द हो सकता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वर्ल्ड कप के बीच स्टार खिलाड़ी को मिली खुशखबरी, घर में गूंजी किलकारी
ये भी पढ़ें: USA vs IRE: पाकिस्तान के खिलाफ कुदरत का निजाम, एक झटके में 3 टीमों का काम तमाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: Who…कहने के बाद शाकिब अल हसन ने वीरेंद्र सहवाग पर और क्या कहा? जानें पूरी सच्चाई
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है बांग्लादेश, बन रहा ये समीकरण
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: आज का मैच तय करेगा पाकिस्तान की तकदीर, USA इतिहास रचने को तैयार
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
34 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines