T20 World Cup 2024 USA vs Ireland: यूएसए और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को खेला जाने वाला टी-20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच के रद्द होने के बाद यूएसए और आयरलैंड के बीच 1-1 पॉइंट बांट दिया गया। इसके बाद यूएसए की टीम ने 5 अंकों के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं पाकिस्तान समेत तीन टीमें एक साथ बाहर हो गई हैं।
USA बनी छठी टीम
यूएसए की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने वाली छठी टीम बन गई है। इससे पहले ग्रुप-ए से भारत ने क्वालीफाई किया था। यूएसए के सुपर-8 में पहुंचने के बाद पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। अब वह आयरलैंड के खिलाफ 16 जून को औपचारिक मुकाबला खेलकर अधिकतम 4 अंक ही हासिल कर सकेगी। पाकिस्तान के साथ ही आयरलैंड और कनाडा की टीम भी सुपर-8 की रेस से बाहर हो गई हैं क्योंकि वे भी अधिकतम 4 अंक ही हासिल कर सकेंगी।
आपको बता दें कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज ने भी सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जबकि ओमान, नामीबिया, युगांडा, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी और श्रीलंका की टीम पहले ही बाहर हो चुकी हैं। अब इसमें पाकिस्तान, कनाडा और आयरलैंड का नाम भी जुड़ गया है।
पाकिस्तान को नहीं बचा पाया कुदरत का निजाम
पाकिस्तान को इस मैच से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उसे कुदरत का निजाम नहीं बचा पाया। यानी कुदरत को यही मंजूर था कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो जाए। अगर पाकिस्तान की टीम सुपर-8 तक जाती तो हो सकता था कि एक बार फिर फैंस को इंडिया-पाकिस्तान का मैच देखने को मिलता, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में आमने-सामने नहीं हो सकेंगी।
आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम को अपने पहले मुकाबले में यूएसए और उसके बाद भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के फैंस को उम्मीद थी कि पिछले वर्ल्ड कप की तरह पाकिस्तान की टीम पहले मिली दो हार से उबरकर टूर्नामेंट में आगे जा सकेगी, लेकिन कुदरत के निजाम को ये मंजूर नहीं था। आखिरकार पाकिस्तान बाहर हो गई।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वर्ल्ड कप के बीच स्टार खिलाड़ी को मिली खुशखबरी, घर में गूंजी किलकारी
ये भी पढ़ें: USA vs IRE: पाकिस्तान के खिलाफ कुदरत का निजाम, एक झटके में 3 टीमों का काम तमाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: Who…कहने के बाद शाकिब अल हसन ने वीरेंद्र सहवाग पर और क्या कहा? जानें पूरी सच्चाई
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है बांग्लादेश, बन रहा ये समीकरण
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: आज का मैच तय करेगा पाकिस्तान की तकदीर, USA इतिहास रचने को तैयार
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
4 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
38 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines