Jos Buttler 5 Sixes: इंग्लैंड की टीम ने रविवार को यूएसए के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। टी-20 विश्व कप के सुपर-8 स्टेज के तहत खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 116 रन के लक्ष्य को 9.4 ओवर में ही चेज कर लिया। इंग्लैंड की इस शानदार जीत में गेंदबाजों के अलावा कप्तान जोस बटलर का बड़ा योगदान रहा। बटलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर इंग्लिश टीम को बड़ी जीत दिला दी। बटलर ने 38 गेंदों में 6 चौके-7 छक्के ठोक 218.42 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 83 रन जड़े। इस दौरान बटलर ने नौवें ओवर में 5 छक्के ठोक क्रिकेटप्रेमियों के रोंगटे खड़े कर दिए।
हरमीत सिंह के ओवर में लगातार ठोके 5 छक्के
बटलर हरमीत सिंह के ओवर में पहली गेंद पर फिल साल्ट से स्ट्राइक लेकर आए। दूसरी ही गेंद पर उन्होंने बल्ले का मुंह खोला और लॉन्ग ऑफ की ओर करारा छक्का ठोक डाला। तीसरी पर बटलर ने फिर विस्फोटक अंदाज में स्क्वेयर लेग के ऊपर से छक्का कूट दिया। इसके बाद बटलर रोके नहीं रुके। चौथी गेंद को उन्होंने एक बार फिर खोदकर उठाया और साइटस्क्रीन के ऊपर से तगड़ा छक्का जमा दिया।
बिगड़ गई हरमीत सिंह की लय
पांचवीं पर लेग साइड पर छक्का कूटने के बाद हरमीत सिंह की लय ही बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने एक वाइड बॉल फेंक दी। हरमीत जैसे-तैसे अपना ओवर खत्म करना चाहते थे, लेकिन बटलर तो बटलर ठहरे। उन्होंने छठी गेंद पर एक बार फिर अपना जलवा दिखाया और करारा छक्का ठोक हाहाकार मचा दिया। हरमीत के इस ओवर से कुल 32 रन आए।
ये भी पढ़ें: Eng vs USA: आदिल रशीद की गुगली बनी USA के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली, उखड़ गए डंडे, देखें वीडियो
टूट गया सोलर पैनल
अगले ओवर में साल्ट और बटलर ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। बटलर ने अपनी आतिशी पारी के दौरान ऐसे कई छक्के ठोके, जिनसे सोलर पैनल टूट गए। इससे स्टेडियम को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। बटलर का एक छक्का 104 मीटर का रहा। जिससे सोलर पैनल में छेद हो गया।
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया की हार का ये रहा टर्निंग प्वाइंट, अफगानिस्तान की जीत में चमके ये 4 धुरंधर
ये भी पढ़ें:- AUS vs AFG: अफगानिस्तान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात, कंगारू टीम का बना मजाक
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
31 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
53 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines