T20 World Cup 2024 USA vs Canada: टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 6 बजे से यूएसए और कनाडा के बीच मुकाबले से होगा। दोनों टीमों के बीच दुनिया की सबसे पुरानी राइवलरी मानी जाती है। यूएसए-कनाडा की टीमों ने 180 साल पहले साल 1844 में तीन दिवसीय मैच खेला था। न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में कनाडा की टीम ने 23 रन से मैच जीत हासिल की थी।
हालांकि अब हालात काफी बदल गए हैं। यूएसए और कनाडा के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो 7 में से 5 में यूएसए ने जीत हासिल की है। अप्रैल में दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। जिसमें यूएसए ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की थी। जबकि एक मैच रद्द कर दिया गया था। अब एक बार फिर दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का साया पड़ चुका है। टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में बारिश आने की संभावना है। आइए जानते हैं कि अगर इस मैच में बारिश पड़ी तो मैच का नतीजा कैसे निकाला जाएगा?
ग्रुप स्टेज के मैचों में रिजर्व डे नहीं
यूएसए और कनाडा ग्रुप-ए में शामिल हैं। जिसमें भारत, पाकिस्तान और आयरलैंड का नाम भी शामिल है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियमों के मुताबिक, राउंड-1 यानी ग्रुप स्टेज के मैचों के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। अगर इस मैच में बारिश पड़ती है तो नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी। सुपर-8 चरण के लिए भी यही नियम लागू है। अगर कोई टीम बल्लेबाजी कर चुकी होगी और फिर बारिश आ जाती है तो दूसरी टीम को डीएलएस के आधार पर भी टार्गेट दिया जा सकता है। बता दें कि यूएसए और नेपाल के बीच हुआ वार्मअप मैच भी बारिश के चलते धुल गया था। अब विश्व कप के पहले मैच में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।
बांटा जाएगा एक-एक पॉइंट
यदि किसी भी हाल में मैच कराने की स्थिति नहीं बनती है तो इसे रद्द कर दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा। इस तरह पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें एक-एक पॉइंट के साथ ऊपर-नीचे आ जाएंगी। जबकि पहले सेमीफाइनल और फाइनल के लिए नियम अलग हैं। सेमीफाइनल और फाइनल में एक्स्ट्रा 190 मिनट और रिजर्व डे का प्रावधान है। दूसरे सेमीफाइनल में रिजर्व डे नहीं होगा। इसमें 250 मिनट एक्स्ट्रा मिलेंगे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा पाक खिलाड़ी, क्या टीम से हो गई गलती?
दोनों टीमों का पहला टी-20 विश्व कप
दोनों ही टीमें पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही हैं। जहां अमेरिका की टीम मेजबान देश होने के नाते विश्व कप खेल रही है तो वहीं कनाडा की टीम ने क्वालीफायर जीतकर वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हार्दिक को लेकर पूर्व दिग्गज की टीम इंडिया को चेतावनी, इस रोल में फिट नहीं होते उपकप्तान
ये भी पढ़ें: T20 World Cup के एक मैच में इस टीम ने जड़े हैं सबसे ज्यादा रन, Top 5 की लिस्ट में टीम इंडिया का नाम शामिल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines