USA Team Semi Final Qualification Scenario: टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस काफी दिलचस्प हो गई है। यूएसए की टीम को शनिवार को खेले गए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। यूएसए की सुपर-8 में ये लगातार दूसरी हार थी। ऐसे में उसका सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। यूएसए के पास 2 मैचों में हार के बाद -2.908 का नेट रन रेट है। ऐसे में वह भले ही बाहर होने के कगार पर खड़ी हो, लेकिन गणितीय रूप से बाहर नहीं हुई है। आइए जानते हैं कि यूएसए की टीम अब भी सेमीफाइनल में कैसे क्वालीफाई कर सकती है।
इंग्लैंड के खिलाफ कम से कम 56 रन से जीतना होगा मुकाबला
यूएसए को अगर सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना है तो सबसे पहले इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेला जाने वाला मुकाबला जीतना होगा। न केवल ये मुकाबला जीतना होगा, बल्कि इसमें बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। यूएसए को कम से कम 160 रनों का स्कोर खड़ा करना होगा। इसके बाद इंग्लैंड को कम से कम 56 रन से हराना होगा। इससे उसके पास 2 अंक और इंग्लैंड से बेहतर नेट रन रेट हो जाएगी।
वेस्ट इंडीज के हारने की दुआ
हालांकि इसके बाद यूएसए की टीम सीधा सेमीफाइनल में एंट्री नहीं कर पाएगी। उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। यूएसए की टीम को उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका वेस्ट इंडीज को कम से कम 91 रनों के अंतर से हरा दे। इससे वेस्ट इंडीज का नेट रन रेट यूएसए से नीचे आ जाएगा। वेस्ट इंडीज, यूएसए और इंग्लैंड के पास 2-2 अंकों पर टाई होने और USA की टीम का नेट रन रेट बेहतर होने के बाद वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
साउथ अफ्रीका भी हो सकती है बाहर
हालांकि ऐसा होना काफी मुश्किल है, लेकिन क्रिकेट में सब कुछ मुमकिन है, ऐसे में कहा जा सकता है कि अगर यूएसए की टीम चमत्कारिक आंकड़े को पार कर जाती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। ग्रुप-2 से 4 अंक हासिल कर चुकी साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। उसके पास 4 अंक हैं। अगर वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड अपने-अपने मुकाबले बड़े अंतर से जीत लेते हैं और साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ता है तो वह बाहर भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: लगातार 6 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक सकती है साउथ अफ्रीका
ये भी पढ़ें:- IND Vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म
ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, फंस गया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
1 hr agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, खत्म हुई ब्रेसवेल की शानदार पारी
2 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
5 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
6 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines