T20 WC 2024: USA का सुपर-8 में इन टीमों से भिड़ना लगभग तय, जानिए शेड्यूल

USA Super 8 Matches Schedule: यूएसए की टीम ने इस T20 World Cup में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उसने सुपर-8 में जगह बनाई है। यूएसए की टीम के सुपर-8 में तीन मुकाबले लगभग तय हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि टीम किस-किससे भिड़ेगी।

USA Team

USA Team

USA Super 8 Matches Schedule: यूएसए की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है। इसके साथ ही यूएसए ने अगले टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। जो टीम 2019 से पहले कभी टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेली, उसने बड़ा मुकाम हासिल कर दुनिया को चौंकाया है। अब यूएसए सुपर-8 में भिड़ने के लिए तैयार है। उसके दो मुकाबले तय हो चुके हैं। जबकि तीसरा मुकाबला बी-1 की टीम से होगा। आइए आपको बताते हैं यूएसए की टीम का सुपर-8 मैचों का शेड्यूल…

विज्ञापन

19 जून को खेला जाएगा पहला मुकाबला

यूएसए की टीम अपना पहला सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। ये मैच 19 जून को सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम एंटीगुआ में खेला जाएगा। जिस तरह से यूएसए और साउथ अफ्रीका ने इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन किया है। उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि दोनों ही टीमों के बीच ये मुकाबला कांटे का रहने वाला है। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन

दूसरा मैच वेस्ट इंडीज से होना तय 

अब बारी आती है दूसरे मुकाबले की। यूएसए का ये मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ हो सकता है। ये मैच केंसिंग्टन ओवल, बारबाडोस में होगा। विंडीज भी इस वर्ल्ड कप में अभी तक तीनों मुकाबले जीती है। ऐसे में इस मुकाबले के भी कांटे के होने की उम्मीद है। ये मुकाबला 21 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे से होगा।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है तीसरा मुकाबला

यूएसए का सुपर-8 में तीसरा मुकाबला बी ग्रुप की टॉप टीम से होगा। ये मैच ऑस्ट्रेलिया से होना लगभग तय है। ऑस्ट्रेलिया अभी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उसका अगला मुकाबला स्कॉटलैंड से है। ऐसे में वह स्कॉटलैंड के खिलाफ जीतकर टॉप पर बनी रह सकती है। फिर उसका यूएसए से मुकाबला हो सकता है। ये मैच बारबाडोस में ही 23 जून को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ