Saurabh Netravalkar: टी20 वर्ल्ड कप में USA के भारतीय मूल के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने सभी को प्रभावित किया है। भारत के खिलाफ मैच में उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट किया था। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी की थी।
सौरभ नेत्रवलकर इस समय टेक कंपनी ओरेकल में काम कर रहे हैं। इसी बीच उनकी बहन निधि नेत्रवलकर ने उन्हें लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे सौरभ क्रिकेट और अपने ऑफिस वर्क के बीच बैलेंस बनाते हैं। उन्होंने कहा कि सौरभ को अपना काम बहुत पसंद है और वो मैच के बाद होटल से ऑफिस का काम करता है।
‘हमेशा साथ लैपटॉप रखता है’
सौरभ को लेकर बात करते हुए उनकी बहन ने कहा, “वो बहुत भाग्यशाली है कि उसके पास ऐसे लोग हैं जिन्होंने उसके पूरे करियर में उसका समर्थन किया है। उसे पता है कि अगर वो क्रिकेट नहीं खेल रहा है तो उसे अपने काम में 100 प्रतिशत देना होगा। इसी वजह से वो जब भी कहीं जाता है तो वो लैपटॉप लेकर जाता है। उसे कहीं से भी काम करने की परमिशन है।
‘उसमें है मुंबई का कल्चर’
उन्होंने आगे कहा, ‘वो जब भी भारत आता हैं तो लैपटॉप लेकर आता है और ऑफिस का काम कर रहा होता है। मैच खत्म होने के बाद भी वो होटल से काम कर रहा होता है। उन्होंने आगे कहा, ‘उसके अंदर वो मुंबई का कल्चर है, जो उसे आगे बढ़ने के लिए मजबूर करता है। आप ये चीज एक मुंबई के इंसान से अलग नहीं कर कर सकते हैं। ये चीज उसमें हमेशा से ही थी।
ये भी पढ़ें: USA vs IRE: पाकिस्तान के खिलाफ कुदरत का निजाम, एक झटके में 3 टीमों का काम तमाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: Who…कहने के बाद शाकिब अल हसन ने वीरेंद्र सहवाग पर और क्या कहा? जानें पूरी सच्चाई
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है बांग्लादेश, बन रहा ये समीकरण
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: आज का मैच तय करेगा पाकिस्तान की तकदीर, USA इतिहास रचने को तैयार
संबंधित खबरें
IND vs WI: टीम इंडिया 5वें T20 मुकाबले में दर्ज कर सकती है बड़ी जीत
10 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
41 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
44 mins ago30 साल के खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यान का ऐलान, इस कारण लिया बड़ा फैसला
1 hr agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व भारतीय कोच का बड़ा बयान
1 hr agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल
1 hr ago15वीं मंजिल से उल्टा लटकाए गए थे चहल, स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines