T20 World Cup 2024 Uganda vs West Indies: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में कई नए इतिहास लिखे जा रहे हैं। कई टीमें शानदार रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच रही है, तो कुछ टीमें अनचाहा रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच रही है। इस कड़ी में युगांडा के नाम भी एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। युगांडा और वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 18वां मुकाबला खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत मिली है। युगांडा इस मैच में आईसीसी टी20 विश्व कप का सबसे छोटा स्कोर बना दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: जियो सिनेमा पर नहीं आएगा IND-PAK मैच, जानें कहां Free में देख सकते हैं Live
विश्व कप इतिहास के सबसे छोटे स्कोर पर ढेर युगांडा
युगांडा और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला गुयाना स्टेडियम में खेला गया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और युगांडो को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाया और युगांडा को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी युगांडा की टीम सिर्फ 39 के स्कोर पर ढेर हो गई है। युगांडा सिर्फ 12 ओवर ही खेल सका और 39 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गया। वेस्टइंडीज की ओर से अकील होसेन ने सबसे अधिक 5 विकेट झटके हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: जियो सिनेमा पर नहीं आएगा IND-PAK मैच, जानें कहां Free में देख सकते हैं Live
सुपर-8 के लिए वेस्टइंडीज ने ठोकी दावेदारी
वेस्टइंडीज ने युगांडा के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल कर सुपर-8 के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने अपना पहला मुकाबला पापुआ गिनी के खिलाफ खेला था। इस मैच में भी वेस्टइंडीज की एकतरफा जीत हुई थी। अब एक और जीत के साथ वेस्टइंडीज अफगानिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान भी 2 मैचों में 4 प्वाइंट्स हासिल कर पहले स्थान पर है। अफगानिस्तान का नेट रन रेट काफी शानदार है, इसलिए वह वेस्टइंडीज के बराबरी में रहकर भी अंकतालिका में आगे हैं। अब वेस्टइंडीज का सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करना पक्का समझा जा रहा है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines