T20 WC 2024: जियो सिनेमा पर नहीं आएगा IND-PAK मैच, जानें कहां Free में देख सकते हैं Live

T20 World Cup 2024 India vs Pakistan Watch Free Live Here: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी 9 जून को खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं आप इस मैच को फ्री में कहां देख सकते हैं।

T20 World Cup 2024 India vs Pakistan match Nassau County watch free live here

भारत बनाम पाकिस्तान।

T20 World Cup 2024 India vs Pakistan Watch Free Live Here: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह मुकाबला अमेरिका के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है, लेकिन आपको इस मुकाबले का आनंद मुफ्त में लेने के लिए नासाऊ काउंटी जाने की जरूरत नहीं है और ना ही एक भी रुपये पैसे खर्च करने की जरूरत है। आईपीएल 2024 का लाइव टेलीकास्ट जियो सिनेमा पर हुआ था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का टेलीकास्ट जियो सिनेमा पर नहीं होगा। चलिए बताते हैं आप कहां इस मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां फ्री में देख सकेंगे IND-PAK मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अगर आप टेलीविजन पर देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इस मैच का आनंद मुफ्त में लेना चाहते हैं, तो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके लिए हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेने की भी जरूरत नहीं है। यहां तक कि सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं, बल्कि विश्व कप के सभी मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं, अगर आप टीवी पर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला फ्री में देखना चाहते हैं, तो आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

भारत-पाक हेड टू हेड आंकड़े

भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक आईसीसी टी20 विश्व कप में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से एक मैच पाकिस्तान ने जीता, एक मैच टाई रहा, इसके अलावा 5 मैच भारतीय टीम के नाम रहा था। ऐसे में हेड टू हेड आंकड़े में पाकिस्तान की टीम भारत के सामने कहीं नहीं दिख रही है। इस सीजन की भी बात करें तो भारत अभी तक एक मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेल चुका है, जिनमें टीम इंडिया की जीत हुई है। इसके अलावा पाकिस्तान ने भी इस सीजन एक मैच अमेरिका के खिलाफ खेला है, जिसमें पाकिस्तान की करारी हार हुई थी। भारत ग्रुप ए की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। अब देखने वाली बात होगी कि इस मैच में आज किसकी जीत होती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ