T20 World Cup 2024: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के तहत आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को पहला मुकाबला खेलेगी। ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां सोमवार को श्रीलंका और आयरलैंड के बीच वर्ल्ड कप का चौथा मुकाबला खेला गया। नासाउ की पिच ने श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किलें पैदा कीं। श्रीलंका की टीम के बल्लेबाज यहां संघर्ष करते नजर आए। आलम ये रहा कि पूरी टीम 77 रन पर ढेर हो गई। हालांकि साउथ अफ्रीका के लिए ये जीत इतनी भी आसान नहीं रही। उसने 16.2 ओवर तक चली पारी में 6 विकेट से जीत दर्ज की।
ये आईपीएल नहीं है…
इस मैच के बाद मोहम्मद कैफ का एक पोस्ट चर्चा में है। जिसमें वह टीम इंडिया को चेताते हुए इन मुश्किल पिचों पर जीत का मंत्र देते हुए नजर आ रहे हैं। कैफ ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा- ये आईपीएल नहीं है। अमेरिका में टी-20 अलग तरह का खेल है। वहां पिचों में उछाल और मूवमेंट है। कैफ ने आगे कहा कि टी20 विश्व कप का यह चरण केवल छक्के मारने के बारे में नहीं है। भारत को यहां जीत के लिए पेस की जरूरत होगी।
कैफ की चिंता जायज
कैफ की ये चिंता इसलिए जायज है क्योंकि टीम इंडिया नासाउ में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा मुकाबला खेलेगी। इसके बाद टीम का कनाडा के खिलाफ भी यहां मुकाबला होगा। कुल मिलाकर चार में से तीन मैच नासाउ के स्टेडियम में खेले जाएंगे। जहां ऑस्ट्रेलिया से लाई गई ड्रॉप इन पिचों का इस्तेमाल हो रहा है। न केवल अमेरिका बल्कि टीम इंडिया को वेस्ट इंडीज में भी इस तरह की पिचों का सामना करना पड़ सकता है।
मुश्किल पिचों का सामना
न्यूयॉर्क की पिच बिलकुल अलग तरह से बिहेव कर रही है। यह तेज के साथ ही स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार बन रही है। जिससे बल्लेबाजों का रन बनाना मुश्किल हो रहा है। भारतीय टीम ने अपने स्क्वाड में 4 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाज शामिल किए हैं। ऐसे में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी भी देखने लायक होगी। अगर पिच से गेंदबाजों को मदद मिली, तो टॉस की भूमिका बड़ी हो जाएगी। फिर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को काफी फायदा हो सकता है। देखना होगा कि टीम इंडिया इन मुश्किल पिचों का सामना किस तरह से करती है।
ये भी पढ़ें: क्या राहुल द्रविड़ फिर बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच? दिग्गज ने खुद तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: Nassau की पिच पर उठे सवाल, श्रीलंका 77 पर ढेर, टीम इंडिया का क्या होगा हाल?
ये भी पढ़ें: पैट कमिंस इस टीम से खेलने के लिए तैयार, बनाए जा सकते हैं कप्तान
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: ‘वर्ल्ड कप हार जाओ, लेकिन भारत से मत हारना…’ रिजवान के बयान ने छेड़ी बहस
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ऋषभ पंत के फैंस ने जीता दिल, जानकर आप भी करेंगे सलाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की बढ़ी मुश्किलें, मैक्सवेल और स्टार्क को लेकर बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
52 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines