T20 World Cup 2024 के खिताब पर भारतीय टीम ने कब्जा जमाया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को फाइनल मैच में मिली जीत के बाद चमचमाती हुई टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दी गई है। चांदी से बनी हुई ये ट्रॉफी बेहद सुंदर और आकर्षक है। इस बीच क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि आखिर ये वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रहेगी किसके पास? ये ट्रॉफी कप्तान, कोच या बोर्ड किसके पास रखी जाती है। टीम के अन्य खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप का क्या इनाम मिलता है और ICC की ये ट्रॉफी कौन डिजाइन करता है। आइए हम इस रिपोर्ट के जरिए आपको इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से देते हैं।
कौन बनाता है ट्रॉफी
टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी वनडे वर्ल्ड कप से अलग होती है। वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी सोने की बनी हुई होती है। जबकि टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी चांदी से तैयार की जाती है। टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण यानी कि 2007 में इस ट्रॉफी को ऑस्ट्रेलिया की मिनाले ब्राइस डिजाइन स्ट्रैटेजी की ओर से डिजाइन किया गया था और इसका निर्माण भारत में अमित पाबूवाल की ओर से किया गया। इसके बाद इसका निर्माण लंदन की लिंक्स करने लगी। 2021 में थॉमस इस ट्रॉफी का आधिकारिक निर्माता बना। ये ट्रॉफी पूरी तरह से चांदी और रोडियम से तैयार की जाती है। इसका वजन करीब 12 किलोग्राम का होता है। इसकी ऊंचाई 57.15 सेमी होती है। जबकि चौड़ाई 16.5 सेमी तक होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 15-20 लाख रुपये तक होती है।
ये भी पढ़ें – रोहित-विराट की जोड़ी का क्या होगा अगला प्लान, जय शाह ने कर दिया ऐलान!
क्या मिलती है असली ट्रॉफी
वनडे वर्ल्ड कप की तरह टी20 वर्ल्ड कप की भी असली ट्रॉफी टीम को नहीं दी जाती है। ये ट्रॉफी ICC अपने पास ही रखता है। जबकि रेप्लिका ट्रॉफी (हूबहू दिखने वाली ट्रॉफी) विजेता टीम को दी जाती है। आईसीसी (ICC) सभी असली ट्रॉफी को हर टीम के हिसाब से अपने कैबिनेट में रखता है।
रेप्लिका ट्रॉफी पर किसका कब्जा
विजेता टीम को मिलने वाली रेप्लिका ट्रॉफी किसी भी खिलाड़ी, कप्तान या कोच को नहीं दी जाती है। इसे क्रिकेट बोर्ड अपनी कैबिनेट में रखता है। इससे पहले भारत ने 3 वर्ल्ड कप जीते हैं। इनमें 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 1983 व 2011 का वनडे वर्ल्ड कप शामिल है। ये तीनों वर्ल्ड कप भी क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अपने कैबिनेट में ही रखी है। ऐसा हर क्रिकेट बोर्ड करता है।
खिलाड़ियों को क्या मिलेगा
वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को आधिकारिक प्रमाण पत्र और मेडल दिया जाता है। इसके साथ ही विजेता टीम को मिलने वाली राशि को भी इन खिलाड़ियों में बराबर से बांट दिया जाता है। मौजूदा वर्ल्ड कप विजेता टीम को 20.37 करोड़ रुपये की राशि इनाम के रूप में मिली है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी विजेता टीम को 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया है। ये सभी राशि टीम के खिलाड़ियों में बांटी जाएगी। वहीं, अलग-अलग राज्य सरकार भी अपने खिलाड़ियों को पुरस्कार देती है। इसके अलावा मैच में जीते हुए मैन ऑफ द मैच समेत अन्य पुरस्कार पर भी खिलाड़ियों का अधिकार होता है।
ये भी पढ़ें – RCB ने चुना टीम का नया मेंटर और बल्लेबाजी कोच, इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें – क्या अगले T20 वर्ल्ड कप में खेलेंगी 24 टीमें? ICC ने कर दिया साफ
संबंधित खबरें
कौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
11 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
23 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines