T20 World Cup 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम आज सुबह वापस लौटी है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशलन एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस ने इंडिया-इंडिया के नारे से पूरा माहौल जगमग कर दिया। खिलाड़ी भी उत्साह में डूबे नजर आए। कप्तान रोहित शर्मा ने इस दौरान ठुमके भी लगाए। अब भारतीय टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री टीम को बधाई देंगे। इसके बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां विजयी जुलूस निकाला जाएगा।
हो रही है जोरदार तैयारी
भारतीय टीम मुंबई के लिए 2 बजे रवाना होगी। मुंबई के नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक भव्य विजयी जुलूस निकाला जाएगा। जहां खिलाड़ी खुली बस में सवार होकर फैंस का अभिवादन स्वीकार करेंगे। करीब 2.5 किलोमीटर के इस रोड शो में फैंस के पास मौका होगा कि वह खिलाड़ियों को करीब से बधाई दे सकेंगे और उनका स्वैग से स्वागत कर सकेंगे। चमचमाती हुई ट्रॉफी लेकर भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचेगी। वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई की ओर से एक समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- PM Modi से मिलने के लिए टीम इंडिया ने पहनी खास जर्सी, ये हुआ बदलाव
तैयार हुई स्पेशल बस
मुंबई में इस रोड शो की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर उस बस की वीडियो भी वायरल हो रही है, जिस पर सवार होकर खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड निकालेंगे। बस की जो झलक दिख रही है वह अपनी ओर आकर्षित कर रही है। बस की बॉडी पर भारतीय टीम की ट्रॉफी उठाते हुए फोटो से कवर कर दिया गया है। बस पर भारत की पूरी वर्ल्ड कप टीम नजर आ रही है। इसके अलावा इस बस को चैंपियंस-2024 का नाम दिया गया है। बस के पीछे के हिस्से पर चैंपियंस 2024 और 2007 लिखा हुआ है। इस पर बीसीसीआई और टी20 वर्ल्ड कप 2024 का लोगो भी लगा हुआ है।
वानखेड़े में होगा निःशुल्क प्रवेश
भारतीय क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर वानखेड़े स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह बीसीसीआई की ओर से रखा गया है। इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे इसलिए वानखेड़े स्टेडियम में आज निःशुल्क प्रवेश दिया गया है। इसकी घोषणा मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव अंजिक्या नाइक ने की है। स्टेडियम में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगा।
शाम 5 बजे निकलेगा जुलूस
भारतीय टीम का ये विक्ट्री परेड नरीमन प्वाइंट से शाम 5 बजे निकाला जाएगा। परेड के मार्ग पर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा भी कड़ी कर दी है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह शाम 7 बजे होगा। इसमें खिलाड़ी, कोच, सपोर्टिंग स्टॉफ का बीसीसीआई सम्मान करेगी। इस कार्यक्रम में बीसीसीआई के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
26 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
42 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines