हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

T20 WC 2024: क्या टीम इंडिया वर्ल्ड कप से हो सकती है बाहर? जानें ये समीकरण

Team India Super 8 Qualification Scenario: टीम इंडिया का सुपर-8 में क्वालीफाई करना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। ऐसे में सुपर-8 का समीकरण क्या होगा, आइए जानते हैं…

विज्ञापन
Team India Super 8 Qualification Scenario

Team India Super 8 Qualification Scenario: भारतीय टीम बुधवार को न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में यूएसए के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप के 25वें मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में जीत के बाद भारतीय टीम की सुपर-8 में एंट्री हो जाएगी। अगर यूएसए जीतती है तो उसे भी 6 अंकों के साथ सुपर-8 में जगह मिल जाएगी। कुल मिलाकर टीम इंडिया चाहेगी कि वो इस मैच में जीत दर्ज कर अगले राउंड का टिकट कटा ले, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारतीय टीम पर खतरा मंडरा जाएगा। टीम इंडिया ने अब तक 2 मैच जीते हैं। उसके पास 2 मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में उस पर अभी तक खतरा टला नहीं है। आइए जानते हैं कि सुपर-8 के लिए क्या समीकरण हैं।

भारतीय टीम के पास कितनी है नेट रन रेट

भारतीय टीम ग्रुप-ए में शामिल है। इस ग्रुप में अब तक भारतीय टीम 2 मैचों में जीत के बाद 4 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम इंडिया के पास +1.455 का नेट रन रेट है। जबकि USA के पास भी 4 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट कम है। यूएसए के पास +0.626 का नेट रन रेट है। अगर टीम इंडिया इस मैच में हार जाती है तो उसका न केवल नेट रन रेट कम होगा, बल्कि पॉइंट्स में भी 2 अंकों का नुकसान हो जाएगा। यूएसए की जीत के बाद वह 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी। पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। वह अगले मैच में आयरलैंड के खिलाफ जीतकर अधिकतम 4 अंक ही हासिल कर सकती है।

टीम इंडिया कैसे हो सकती है वर्ल्ड कप से बाहर 

भारतीय टीम ने भले ही लगातार 2 मुकाबले जीत लिए हों, लेकिन उसने सुपर-8 के लिए अभी तक क्वालीफाई नहीं किया है। वह अभी भी वर्ल्ड कप से बाहर हो सकती है। अगर टीम इंडिया यूएसए और आयरलैंड के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले हार गई तो वह विश्व कप से बाहर हो सकती है क्योंकि पाकिस्तान अगले मुकाबले में आयरलैंड से जीतकर 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs USA: अगर बारिश से धुला मुकाबला तो किसे फायदा-किसे नुकसान, पाकिस्तान का क्या होगा?

इसलिए भारतीय टीम को अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। उससे टीम इंडिया के पास 8 अंक हो सकते हैं। अगर टीम इंडिया दोनों मुकाबले नहीं जीत पाई तो कम से कम एक मैच जीतना होगा। जिससे उसके पास 6 अंक हो जाएंगे। ग्रुप-ए में 6 अंक क्वालीफाइंग मार्क्स हो गए हैं। यानी अगर टीम इंडिया 2 में से एक मैच भी जीत जाती है तो अगले राउंड में जाना पक्का हो जाएगा। देखना होगा कि टीम इंडिया अपनी लय को किस तरह बरकरार रखती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: USA के 5 खिलाड़ी, जो टीम इंडिया को दे सकते हैं झटका 

ये भी पढ़ें:- IND Vs USA: मैच पर कितना है बारिश का खतरा? जानें कैसा होगा न्यूयॉर्क का मौसम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह पर मजे ले रहे थे बाबर आजम, यॉर्कर किंग ने वर्ल्ड कप में तोड़ डाला घमंड 

ये भी पढ़ें:- IND Vs USA: 1, 2 या 3? टीम इंडिया में हो सकते हैं इतने बदलाव, इन मैच विनर्स की हो सकती है एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola