T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 1 जून से होने जा रहा है। जिसको लेकर अब सभी टीमें अपनेःअपने स्क्वाड को लेकर रणनीति तैयार कर रही है। वहीं टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को लेकर बीसीसीआई सेलेक्टर्स की नजरें फिलहाल आईपीएल 2024 पर टिकी हैं। आईपीएल 2024 में जो खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेगा उसको सेलेक्टर्स आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में चुनेंगे। ऐसे में अब भारतीय खिलाड़ियों का आईपीएल 2024 के शुरुआती मैचों में ही शानदार प्रदर्शन करना बेहद जरुरी हो गया है। वहीं सेलेक्टर्स की नजरें भी अब कुछ खास खिलाड़ियों पर टिकी है जिनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।
इन खिलाड़ियों पर सेलेक्टर्स की नजर
1. ऋषभ पंत
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के लगभग 14 महीने के बाद क्रिकेट मैदान पर लौटे हैं। आईपीएल 2024 में पंत की वापसी हुई है। पहला मैच पंत के लिए ठीकठाक रहा था। हालांकि अभी पंत को लय पाने में थोड़ा समय लग सकता है। टी20 विश्व कप 2024 के लिए सेलेक्टर्स का सबसे ज्यादा ध्यान विकेटकीपर बल्लेबाज पर है। पंत आगामी विश्व कप के लिए सेलेक्टर्स की पहली पसंद हो सकते हैं ऐसे में पंत को जल्द से जल्द अपनी खोई हुई लय को हासिल करना होगा।
2. संजू सैमसन
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने आईपीएल 2024 में शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में राजस्थान ने जीत हासिल की थी। इस मैच में संजू सैमसन ने कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली थी। आगे भी अगर संजू का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो सेलेक्टर्स उनको दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टी20 स्क्वाड में शामिल कर सकते हैं।
3. रिंकू सिंह
टी20 विश्व कप 2024 के लिए फिनिशर के रूप में रिंकू सिंह सेलेक्टर्स के लिए पहली पसंद हो सकते हैं। टी20 क्रिकेट में रिंकू सिंह ने डेब्यू के बाद से काफी कमाल-कमाल की पारियां खेली है। इसके अलावा आईपीएल में भी रिंकू का बल्ला काफी आग उगलता है। आईपीएल 2024 के पहले मैच में भी रिंकू सिंह ने सनराइजर्स के खिलाफ छोटी लेकिन शानादार पारी खेली थी।
4. श्रेयस अय्यर
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की आईपीएल 2024 में शुरुआत बेहद खराब रही है। भले ही उनकी टीम पहला मैच जीत गई हो लेकिन अय्यर ने अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश किया। पहले मैच में अय्यर बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया के लिए श्रेयस अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन उनका हालिया फॉर्म काफी खराब है और अय्यर बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर हैं। ऐसे में अब आईपीएल 2024 में अय्यर के लिए शानदार प्रदर्शन करना बेहद जरुरी हो गया है।
ये भी पढ़ें:- IPL में कितनी है स्लो ओवर रेट पेनाल्टी, यह कैसे बढ़ती जाती है; जानिए सबकुछ
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: रोहित शर्मा मैदान पर उतरते ही लगाएंगे ‘डबल सेंचुरी’, रच देंगे इतिहास
ये भी पढ़ें:- CSK vs GT: MS Dhoni का यह गुरुमंत्र आया समीर रिजवी के काम, राशिद खान को ही लपेट दिया
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines