Team India Squad For T20 World Cup 2024: T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से घोषित स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों के साथ 4 रिजर्व प्लेयर्स को शामिल हैं। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में रहेगी तो वहीं हार्दिक पांड्या उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। टीम इंडिया के स्क्वाड में 15 खिलाड़ियों में 4 ऑलराउंडर और 5 गेंदबाज शामिल हैं। स्क्वाड की खास बात यह है कि केएल राहुल को बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। आइए जानते हैं टीम इंडिया के स्क्वाड की 5 बड़ी बातें…
केएल राहुल बाहर
टीम इंडिया के स्क्वाड की सबसे बड़ी बात केएल राहुल का बाहर होना है। केएल की जगह विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को जगह दी गई है। ये संभवतया पहली बार होगा जब केएल राहुल किसी बड़े मंच पर परफॉर्म नहीं करेंगे। वे पिछले वर्ल्ड कप में शामिल किए गए थे। खास बात यह भी है कि वे इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में भी हैं। केएल ने 9 मैचों में 42.00 के औसत से 378 रन ठोके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 144.27 की है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया का हुआ ऐलान, हार्दिक पांड्या उपकप्तान; यहां देखें पूरा स्क्वाड
उन्होंने 3 अर्धशतक भी जमाए हैं। केएल विकेटकीपर की रेस में बने हुए थे, लेकिन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन और ऋषभ पंत बाजी मार ले गए। विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक को भी बाहर रखा गया है। 38 साल के दिनेश कार्तिक ने इस आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, हालांकि उनका वर्ल्ड कप में काफी खराब प्रदर्शन रहा है। संभवतया उन्हें इसी वजह से मौका नहीं दिया गया है। आपको बता दें कि कार्तिक आईपीएल के बाद संन्यास लेने की बात कह चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन अब उनका अरमान अधूरा रह गया है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, यहां देखें 15 खिलाड़ियों का पूरा स्क्वाड
शिवम दुबे को मौका
ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे को मौका दिया गया है। लंबे समय से उनका नाम चर्चा में था। शिवम ने इस आईपीएल सीजन बल्लेबाजी में खूब धूम मचाई है। आईपीएल के 9 मैचों में उन्होंने 58.33 के औसत और 172.41 की स्ट्राइक रेट से 350 रन जड़े हैं। जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ से गेंदबाजी करते हैं। नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने वाले दुबे ने अब तक 21 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 39.42 के औसत से 276 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 8 विकेट लिए हैं। दुबे की हार्ड हिटिंग क्षमता और मिडल ऑर्डर में बेहतरीन बल्लेबाजी भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका टीम का हुआ ऐलान, 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई एंट्री
हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी
हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से अपने प्रदर्शन को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं। हालांकि इसके बावजूद उन्हें न सिर्फ टीम में शामिल किया गया है, बल्कि उपकप्तानी जैसी बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई है। पांड्या ने अब तक आईपीएल में 9 मैचों में 24.63 के औसत से 197 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 9 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। रोहित के डिप्टी के तौर पर हार्दिक बड़ी जिम्मेदारी में रहेंगे।
गेंदबाजी में कुलचा की जोड़ी
गेंदबाजी में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी को शामिल किया गया है। कुलचा के नाम से मशहूर इस जोड़ी ने अब तक किसी भी बड़े मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यूएसए और वेस्ट इंडीज की पिचों पर दोनों असरदार साबित हो सकते हैं। दोनों गेंदबाज आईपीएल में भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। तीन तेज गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: क्या स्टार खिलाड़ी के साथ हो रही नाइंसाफी? शानदार प्रदर्शन के बाद हो सकता है टीम इंडिया से इग्नोर
युवा खिलाड़ियों को मौका
रिजर्व में नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। यशस्वी जायसवाल का नाम इसमें शामिल है। वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। हालांकि रिंकू सिंह 15 खिलाड़ियों में जगह बनाने में चूक गए। उन्हें रिजर्व में रखा गया है। रिजर्व में रिंकू सिंह, आवेश खान और खलील अहमद पर भरोसा जताया गया है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2018 में टी-20 डेब्यू कर चुके खलील अहमद ने अब तक 14 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि इस आईपीएल में रिंकू के बल्ले से रन कम निकले हैं। रिंकू ने 9 मैचों में 20.50 के औसत से 123 रन बनाए हैं, लेकिन रिंकू सिंह ने एक बेहतरीन फिनिशर के तौर पर खुद को साबित किया है। रिजर्व को किसी खिलाड़ी के चोटिल होने या विशेष परिस्थितियों में मौका दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ‘जडेजा को नहीं होना चाहिए टीम का हिस्सा..’ पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
23 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी लौटे पवेलियन
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines