हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में होंगे बड़े बदलाव, वनडे वर्ल्ड कप से कितनी अलग होगी टीम? देखें Probable 15

T20 World Cup 2024 Team India Squad: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सभी 10 मैच भारतीय टीम ने जीते थे और फाइनल में जगह बनाई थी। टूर्नामेंट के फाइनल में हारकर भारत वर्ल्ड कप जीतने से चूक गया था। अब 1 जून से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर चर्चा हो रही है। देखते हैं वनडे वर्ल्ड कप के स्क्वाड की तुलना में टी20 वर्ल्ड कप का स्क्वाड कितना बदल सकता है।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Team India Squad Different From ODI World Cup 2023 Squad Probable 15

T20 World Cup 2024 Team India Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की संयुक्त मेजबानी वेस्टइंडीज और यूएसए के द्वारा की जाएगी। इसका आगाज 1 जून से होना है और कुल 20 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। पांच-पांच टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम को ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए के साथ रखा गया है। टीम इंडिया 5 जून से अपना अभियान शुरू करेगी। अब इस वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड क्या होगा इस पर चर्चा होने लगी है। भारत का संभावित स्क्वाड सभी बना रहे हैं लेकिन उसी बीच अगर इसकी तुलना वनडे वर्ल्ड कप 2023 के स्क्वाड से की जाए तो कई बड़े बदलाव हो सकते हैं।

3 खिलाड़ियों का बाहर होना तय

भारत के वनडे वर्ल्ड कप के स्क्वाड में रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा खेले थे। कृष्णा को हार्दिक की इंजरी के बाद जगह मिली थी। वहीं यह तीन खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो सकते हैं। अश्विन टी20 इंटरनेशनल से करीब डेढ़ साल से दूर हैं। वहीं शमी और कृष्णा चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं। यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2024 से भी बाहर हैं। वहीं श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हाल ही में कैंसिल हुआ था, यह दो भी मुश्किल ही है कि वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह बना पाएंगे।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा होंगे कप्तान, कौन होंगे भारत के अंतिम-15? देखें वर्ल्ड कप का संभावित स्क्वाड

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का यह था स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा (16th)।

टी20 वर्ल्ड कप में कितना बदलेगा स्क्वाड

अब अगर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बात करें तो रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह जैसे कई अलग नाम टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कई सीनियर्स जैसे विराट कोहली की जगह पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं केएल राहुल की जगह उनकी फिटनेस और आईपीएल के फॉर्म पर निर्भर करेगी। शुभमन गिल के लिए भी अंतिम-15 में जगह बनाना आसान नहीं लग रहा है। हालांकि, टेस्ट और वनडे टीम का वह नियमित हिस्सा हैं।

टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल/शुभमन गिल, विराट कोहली, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत/संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 खेल सकते हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी, तीनों नाम हैं चौंकाने वाले

यह भी पढ़ें- T20 World Cup से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली! किसे मौका देने का मन बना रहे सेलेक्टर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें