T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के तुरंत बाद क्रिकेट प्रेमियों को टी20 विश्व कप 2024 की धूम देखने को मिलेगी। वहीं अब फैंस को टीम के स्क्वाड का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फैंस जानना चाहते है कि आखिर इस टी20 विश्व कप 2024 में किन-किन खिलाड़ियों को टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिलेगी। वहीं अब तारीख सामने आ गई है जिस दिन आगामी विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होने वाला है।
इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान
आईपीएल 2024 इस बार भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी खास है। जिस खिलाड़ी का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहेगा बीसीसीआई सेलेक्टर्स उसको आगे होने वाले टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में मौका दे सकते हैं। इस बार आईपीएल पर बीसीसीआई सेलेक्टर्स की भी नजरें बनी हुई है। अब टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान होने की तारीख भी सामने आ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने के अंत में टीम की घोषणा होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि जहां टीमों को 1 मई तक सूची जमा करनी होगी, वहीं उन्हें 25 मई तक अपनी टीम में बदलाव करने की अनुमति होगी। पीटीआई के अनुसार टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी 19 मई को आईपीएल के लीग चरण की समाप्ति के तुरंत बाद न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो जाएंगे। वे खिलाड़ी जिनकी टीमें अंतिम चार के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी, वे जल्दी जाएंगे, जैसा कि पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान हुआ था।
विराट कोहली और पंत पर रहेगी नजरें
इस बार टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया स्क्वाड में विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर फैंस की नजरें टिकी है। विराट को लेकर आईपीएल 2024 से पहले जानकारी सामने आई थी कि अगर आईपीएल 2024 में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहता है तो उनको टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा ऋषभ पंत ने करीब 14 महीने के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई है। ऐसे में उनका प्रदर्शन भी टी20 विश्व कप के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है।
ये भी पढ़ें:- PBKS vs SRH: अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, T20 में बनाया रिकॉर्ड; पैट कमिंस का तोड़ा रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया का सबसे बड़ा दुश्मन! एशिया कप 2016 में ढाया था कहर; T20 WC में लाएगा तूफान
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 से पहले मिल गए ‘2-2 युवराज’, यही दिलाएंगे Team India को वर्ल्ड कप का ‘ताज’!
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines