Team India Probable Playing 11 For T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए बीसीसीआई कभी भी टीम का ऐलान कर सकता है। भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा और किसे बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा, यह अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन आईपीएल 2024 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से अंदाजा हो गया है कि किन खिलाड़ियों को विश्व कप खिलाया जा सकता है। भारत के दिग्गज क्रिकेटर दिनेश कार्तिक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि उन्हें भी भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। चलिए बताते हैं कैसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: निराश न हों RCB फैंस, बेंगलुरु अभी भी कर सकती है क्वालिफाई; समझें गणित
विराट कोहली के खेलने पर सवाल
टी20 टीम के ऐलान से पहले सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर चर्चा छिड़ी हुई है। सवाल तो विराट कोहली के भी खेलने पर उठाए जा रहे थे, लेकिन फिर सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि कोहली को टीम में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कल के मैच के बाद दिनेश कार्तिक को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। दिनेश इस आईपीएल सीजन अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। मुंबई के खिलाफ भी उन्होंने विपरीत परिस्थिति में आरसीबी के लिए 22 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। ऐसे में उन्हें भी भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। दिनेश को विकेटकीपर और फिनिशर के तौर पर टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs MI: मैच के बीच अंपायर से भिड़ गए विराट कोहली, ड्रेसिंग रूम से आना पड़ा बाहर
तेज गेंदबाजी में दिखेगा जलवा
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम में गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह तो प्लेइंग इलेवन के हिस्सा होंगे ही, इसके अलावा मोहम्मद सिराज को भी मौका दिया जा सकता है। पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी अर्शदीप पर भी टीम सेलेक्टर की नजर बनी हुई है। उम्मीद जताई जा रही थी कि लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी मयंक यादव को टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है, लेकिन खिलाड़ी फिर से चोटिल हो गए हैं। वह चोट से उबरने के बाद इस सीजन में खेलते दिख रहे थे, लेकिन 3 मैच खेलने के बाद फिर से चोटिल हो गए हैं। ऐसे में उन्हें विश्व कप में मौका मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।
ये भी पढ़ें:- MI vs RCB: मैच जीतते ही हार्दिक पांड्या के बदल गए तेवर, रोहित चिल्लाते रहे, हार्दिक इग्नोर करते रहे!
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज का शेड्यूल
5 जून- भारत बनाम आयरलैंड (न्यूयॉर्क)
9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान (न्यूयॉर्क)
12 जून- भारत बनाम अमेरिका (न्यूयॉर्क)
15 जून- भारत बनाम कनाडा (फ्लोरिडा)
ये भी पढ़ें:- RCB vs MI: अंपायर नितिन मेनन को बैन करने की उठी मांग, एक ही मैच में दिए ये 4 गलत डिसीजन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
24 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
48 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines