IPL 2024: निराश न हों RCB फैंस, बेंगलुरु अभी भी कर सकती है क्वालिफाई; समझें गणित

RCB ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं और सिर्फ 1 में जीत दर्ज की है। 5 मुकाबलों में बेंगलुरु को हार का मुंह देखना पड़ा है।

Royal Challengers Bengaluru can still qualify for playoffs IPL 2024 RCB

RCB ने अब तक जीता है सिर्फ 1 ही मैच।

IPL 2024, RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 25वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया। RCB की यह लगातार चौथी हार है। टीम ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं और सिर्फ 1 में जीत दर्ज की है। 5 मुकाबलों में बेंगलुरु को हार का मुंह देखना पड़ा है। 2 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। इसके अलावा टीम को नेट रन रेट -1.124 है। हालांकि, इसके बाद भी RCB प्लेऑफ में जगह बना सकती है।

विज्ञापन

RCB को जीतने होंगे 7 मुकाबले

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 16 अंकों की जरूरत होती है। RCB के अभी 2 अंक हैं। ऐसे में टीम को अगर अंतिम 4 में जगह बनानी है तो उन्हें 14 और पॉइंट्स की जरूरत है, यानी टीम को 7 और मुकाबले जीतने होंगे। RCB ने अब तक 6 मैच खेले हैं और उन्हें 8 मुकाबले और खेलने हैं। ऐसे में टीम को अब बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए अपने 7 मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। टीम आने वाले दिनों में सिर्फ 1 मैच ही हार सकती है।

विज्ञापन

RCB के आने वाले मुकाबले

RCB vs SRH: 15 अप्रैल
KKR vs RCB: 21 अप्रैल
SRH vs RCB: 25 अप्रैल
GT vs RCB: 28 अप्रैल
RCB vs GT: 4 मई
PBKS vs RCB: 9 मई
RCB vs DC: 12 मई
RCB vs CSK: 18 मई

IPL 2024 में अब तक RCB का प्रदर्शन

IPL 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने RCB को 6 विकेट से हराया था। 17वें सीजन के छठे मैच में RCB ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से मात दी थी। इस सीजन के 10वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने RCB को 7 विकेट से, 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने RCB को 28 रन से, 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने RCB को 6 विकेट से और पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु को 7 विकेट से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ