T20 World Cup 2024: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून से करने वाली है। रोहित एंड कंपनी का पहला मुकाबला आयरलैंड के साथ होगा। वहीं इससे पहले टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच वार्मअप मुकाबला खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 60 रनों से जीत लिया था। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी देखने को मिली। इसके अलावा उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने भी शानदार पारी खेलकर वापसी के संकेत दे दिए हैं। वहीं दो खिलाड़ियों ने वार्मअप मैच में टीम को अपने खराब प्रदर्शन से निराश किया। जिसके बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से इन खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है।
1. संजू सैमसन
इस बार विश्व कप के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी टीम में चुना गया है। आईपीएल 2024 में संजू ने कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके चलते उनको टीम इंडिया में जगह मिली। हालांकि वार्मअप मैच में ही संजू फ्लॉप हो गए। इस मैच में टीम इंडिया के संजू सैमसन ने कप्ताम रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की।
मैच में संजू ने 6 गेंदों का सामना किया और महज एक ही रन बनाया। संजू को टीम में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है। ऋषभ पंत की शानदार पारी के बाद लग रहा है कि प्लेइंग इलेवन में संजू की जगह पंत को मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: जीत के बाद रोहित शर्मा का पहला बयान, ऋषभ पंत को नंबर-3 पर भेजने की बताई वजह
2. शिवम दुबे
विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है। वार्मअप मैच में शिवम को बल्ले और गेंद दोनों से प्रदर्शन करने का मौका मिला। जहां गेंदबाजी में दुबे ने कमाल का प्रदर्शन किया तो वहीं बल्लेबाजी में एक बार फिर से निराश किया। बल्लेबाजी करते हुए शिवम ने 16 गेंदों पर 14 रन बनाए। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। बल्लेबाजी में शिवम का ये खराब प्रदर्शन उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर करा सकता है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: टीम इंडिया की जीत में चमके ये 5 खिलाड़ी, 3 रहे गुनहगार
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित शर्मा के साथ ये खिलाड़ी कर सकता है ओपनिंग, यशस्वी जायसवाल को नहीं मिला मौका
संबंधित खबरें
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
34 mins agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
1 hr agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
9 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
10 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
10 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
11 hrs agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
11 hrs agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
11 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines